मुख्य बातें

दर्शक लोटपोट : प्रेम विवाह ड्रामे में जब मास्टरमाइंड बना ठग – Jalandhar News

दर्शक लोटपोट : प्रेम विवाह ड्रामे में जब मास्टरमाइंड बना ठग – Jalandhar News


.

400 साल पुरानी क्लासिक कॉमेडी पर केएल सहगल मेमोरियल हॉल में 11वें युवा रंग उत्सव के दौरान नाटक बिच्छू का शुक्रवार शाम मंचन किया गया। अंकुर शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक में ठग रहमत की चालबाजियों ने उपस्थिति को काफी हंसाया।

कहानी कुछ यूं थी कि ठग रहमत एक अमीर व्यापारी के 2 लड़कों को प्रेम विवाह करने के लिए पिता को मनाने में मदद करता है। दरअसल, एक अमीर व्यापारी अपने दो बेटों का अपनी मर्जी से रिश्ता तय कर देता है, पर वह दोनों किसी और से प्रेम करते हैं। दोनों बेटे अपनी प्रेमिकाओं से शादी करना चाहते हैं। जिस कारण पिता को मनाने के लिए वह ठग रहमत से मदद लेते हैं।

पीढ़ियों के इस टकराव का रहमत कैसे फायदा उठाता है, यह देखकर दर्शक खूब हंसे। ठग की चालबाजियां दर्शकों को अंत तक नाटक से बांधे रखती हैं। नाटक में अंकुर शर्मा, चाहत बावा, विशेष अरोड़ा, जीवन डोगरा, मोहिनी भारद्वाज, गीत पन्नू, अरूण निरवैण, सुमित शर्मा, प्रदीप कुशवाहा व सर्बजीत सिंह अपनी कलाकारी से दर्शकों को खूब मनोरंजन करते हैं। बता दें कि शनिवार को दिल्ली से आए कलाकार गालिब इन दिल्ली तो रविवार को युवा थिएटर द्वारा दोस्त दोस्त ना रहा नाटक का मंचन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *