लुधियाना में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने साढे़ तीन साल के बेटे को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। यह देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाए। तब तक इंजन समेत दो बोगियां बच्चे के ऊपर से निकल गई थीं। लेकिन बच्चा हिलाडुला नहीं जिस
.
फिर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन का रिमांड लिया है। बच्चा उसकी मां को सौंप दिया है।
सिलसिलेवार तरीके से जानें पूरा मामला…
- जगराओं पुल के नीचे की वारदात: घटना 12 दिसंबर रात 8:48 बजे जगराओं पुल के नीचे हुई। थाना जीआरपी से एसआई बीरबल नाहर ने बताया कि आरोपी यूपी का रहने वाला है और वह लुधियाना के शिमलापुरी में रहता है।
- पत्नी के चरित्र पर शकः आरोपी की तीन बेटियों और एक बेटा है। वहां वह एक होजरी फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि यह लड़का उसका नहीं है बल्कि किसी और का है।
- पत्नी से लड़ाई पर बच्चे को फेंकाः इस बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ पहले भी कई बार लड़ाई हुई। शुक्रवार शाम से ही वह अपने बेटे को लेकर घर से निकल गया था। फिर सिटी रेलवे स्टेशन आ गया। उसने नशा किया हुआ था। काफी समय तक वहीं पटरियों के पास घूमता रहा। जब मालगाड़ी आई तो उसके सामने फेंक दिया। लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से बच्चा बच गया।
लोको पायलट ने क्या बताया…
- बच्चे को ट्रैक पर देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने रेल रोक दी। लोको पायलट ने कहा- मैं हेडक्वार्टर अंबाला में बतौर लोको पायलट काम करता हूं। हादसे की रात को मालगाड़ी लेकर मोरिंडा से लुधियाना आ रहा था। तभी देखा कि जगराओं पुल के नीचे की तरफ एक आदमी बच्चे के साथ पटरियों के पास खड़ा हुआ है। मुझे लगा कि पटरियों को पार करने के लिए खड़ा है।
- जब मालगाड़ी आदमी के पास पहुंची तो उसने अचानक से बच्चे को पटरियों के बीच में फेंक दिया। मैंने बच्चे को फेंकते हुए देख लिया। तभी मैंने ब्रेक लगाए। लेकिन मालगाड़ी को रुकने में समय लग रहा था। फिर मैंने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और तुरंत उतर बच्चे को देखा। इंजन समेत दो बोगियां बच्चे के ऊपर से निकल गई। भगवान का शुक्र है कि बच्चा सुरक्षित था।
- वह बिल्कुल चुप पटरियों पर लेटा हुआ था। इसी कारण उसकी जान बच गई। फिर मैंने कट्रोल रूम पर जानकारी देकर मौके पर पुलिस को बुलाया। इस दौरान मैंने आरोपी को भी पकड़ लिया था। यह सारी घटना सिर्फ 10 मिनट में हुई।
