मुख्य बातें

बरौनी में लग रहा 1000मेगावाट का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम: एनटीपीसी का स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख बोले- बिजली उत्पादन के साथ सामुदायिक विकास भी लक्ष्य – Begusarai News

बरौनी में लग रहा 1000मेगावाट का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम:  एनटीपीसी का स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख बोले- बिजली उत्पादन के साथ सामुदायिक विकास भी लक्ष्य – Begusarai News


बरौनी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन(एनटीपीसी) का 8वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने प्रशासनिक भवन के सामने एनटीपीसी ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

.

समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि 15 दिसंबर को बरौनी थर्मल पावर स्टेशन का ट्रांसफर बीएसपीजीसीएल की ओर से एनटीपीसी लिमिटेड को हुआ था। तब से लेकर आज तक एनटीपीसी बरौनी परियोजना कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए कामयाबी की बुलंदियां हासिल कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते परियोजना प्रमुख जयदीप घोष

करीब 80 हजार पौधे लगाए गए

तकनीकी तौर पर उन्होंने बताया कि एनटीपीसी बरौनी परियोजना ने कई गौरवपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राख उपयोगिता 119.01 प्रतिशत हासिल किया गया। पर्यावरण रक्षा एवं संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली योजना तथा अन्य प्रयासों के माध्यम से अब तक करीब 80 हजार पौधे का लगाए गए हैं।

एनटीपीसी बरौनी बिजली उत्पादन के अलावा समीपवर्ती क्षेत्र के सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कल्याणकारी गतिविधियों का संपादन कर रही है‌। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल, दिव्यांगजन समर्थन तथा आपदा के दौरान राहत से संबंधित आवश्यकतानुसार कार्यक्रमों का आयोजन शामिल है।

बच्चों को दिया गया उत्कर्ष स्कॉलरशिप।

बच्चों को दिया गया उत्कर्ष स्कॉलरशिप।

2.5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट

परियोजना प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में एनटीपीसी बरौनी की कोयला आधारित 250 मेगावाट की दो इकाइयां ऑपरेशनल है। जिनका 100 प्रतिशत बिजली उत्पादन बिहार राज्य को जाता है। हरित ऊर्जा की दिशा में एनटीपीसी बरौनी में 2.5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

इसके अलावा हरित ऊर्जा के तहत 1000 मेगावाट-घंटे क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्थापना भी की जा रही है, जो चार घंटे तक 250 मेगावाट बिजली प्रदान करने में सक्षम होगा। इस अवसर पर उत्कर्ष स्कॉलरशिप के तहत बरौनी प्रखंड के 23 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों के 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 170 मेधावी बच्चों को उत्कर्ष स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान उड़ाए गए गुब्बारे।

कार्यक्रम के दौरान उड़ाए गए गुब्बारे।

स्टूडेंट्स के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए

प्रति लाभार्थी तीन हजार रुपए की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि सभी लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की जा रही है। एनटीपीसी बरौनी के इस स्थापना दिवस पर परियोजना प्रमुख के साथ सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटा तथा नीले और सफेद गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *