मुख्य बातें

दो केंद्रों पर 150 क्विंटल से अधिक धान जब्त: जिला निरीक्षण टीम ने अमानक और व्यापारी धान पर की कार्रवाई – Gaurela News

दो केंद्रों पर 150 क्विंटल से अधिक धान जब्त:  जिला निरीक्षण टीम ने अमानक और व्यापारी धान पर की कार्रवाई – Gaurela News


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के धान खरीदी केंद्रों पर अमानक और व्यापारी धान खपाने के मामलों में जिला निरीक्षण टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो अलग-अलग केंद्रों से करीब 150 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया। जब्त किए गए धान को संबंधित खरीदी केंद्र प्रभ

.

जिला निरीक्षण टीम के नोडल अधिकारी शेष नारायण जायसवाल, सदस्य उमेश चौहान और संजय तिवारी ने धान खरीदी केंद्र परासी (मरवाही) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चांगेरी के एक किसान द्वारा लाया गया लगभग 44 क्विंटल धान अमानक पाया गया। यह धान पांच किस्मों का था और इसमें डंक लगे हुए थे, जो निर्धारित मानकों के विपरीत था। टीम ने इसे जब्त कर केंद्र प्रभारी को सुपुर्द कर दिया।

इसी क्रम में, धान खरीदी केंद्र कोड़गार में नोडल अधिकारी शेष नारायण जायसवाल, उमेश चौहान, राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी और खाद्य निरीक्षक राहुल राजपूत ने संयुक्त रूप से जांच की। यहां अमारु के एक किसान के नाम पर लाया गया लगभग 108 क्विंटल धान व्यापारी का माल निकला। यह धान गुणवत्ता की दृष्टि से भी खराब पाया गया, जिसके बाद टीम ने इसे जब्त कर खरीदी केंद्र प्रभारी कोड़गार को सौंप दिया।

अधिकारियों ने सभी खरीदी केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर केवल पात्र किसानों से और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान की खरीदी की जाए। निरीक्षण दल ने चेतावनी दी है कि व्यापारी धान खपाने या अमानक धान बेचने की किसी भी कोशिश पर भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *