मुख्य बातें

नारनौल में लड़की बन लड़कों से बात करता था गिरोह: फरीदाबाद के रहने वाले, इंस्टाग्राम पर बना रखा अकाउंट, व्यक्ति से 62 हजार रुपए ठगे – Narnaul News

नारनौल में लड़की बन लड़कों से बात करता था गिरोह:  फरीदाबाद के रहने वाले, इंस्टाग्राम पर बना रखा अकाउंट, व्यक्ति से 62 हजार रुपए ठगे – Narnaul News


नारनौल पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

नारनौल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक शातिर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने बीती रात फरीदाबाद से तीन आरोपियों विपिन, कौशल और अजीम खान को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर हनी ट्रैप के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह

.

नारनौल गांव मंडलाना के रहने वाले एक युवक ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से एक आईडी से उसकी दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान सामने वाले ने खुद को कॉलेज छात्रा बताया और ट्रिप फीस कम पड़ने व पिता का फोन न उठने का बहाना बनाकर पैसों की मांग की।

AI द्वारा जनरेट की गई फोटो

इसके बाद बीमारी और इलाज के नाम पर भी पैसे मांगे गए। इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कुल 62,490 रुपए ठग लिए। पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में ठगी का तरीका सामने आया है।

लड़की बनकर करते लड़कों से चैट

गिरफ्तार आरोपी विपिन इंस्टाग्राम पर लड़की की फोटो लगाकर लड़की बनकर लड़कों से चैट करता था। पीड़ित को विश्वास दिलाने के लिए उसका साथी कौशल लड़की का पिता बनकर फोन पर बात करता था और मजबूरी का नाटक रचता था। ठगी की रकम को ये लोग अपने तीसरे साथी अजीम खान के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाते थे।

पहले भी कर चुके वारदात

पूछताछ में आरोपियों से पता लगा है कि पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और दो अन्य शिकायतों में भी उनकी संलिप्तता पाई गई है। इस घटना के माध्यम से महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन को सचेत किया है कि सोशल मीडिया पर कभी भी अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, विशेषकर आकर्षक प्रोफाइल फोटो देखकर बिना जांचे स्वीकार न करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *