मुख्य बातें

पूर्वी सिंहभूम में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या: ड्यूटी के लिए जाते वक्त बीच सड़क प्रेमी ने किया हमला, खुद भी फांसी लगा दी जान – Jamshedpur (East Singhbhum) News

पूर्वी सिंहभूम में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या:  ड्यूटी के लिए जाते वक्त बीच सड़क प्रेमी ने किया हमला, खुद भी फांसी लगा दी जान – Jamshedpur (East Singhbhum) News


.

पूर्वी सिंहभूम स्थित पोटका थाना क्षेत्र में बीच सड़क एक महिला चौकीदार के प्रेमी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को सिदगी मुख्य सड़क पर हुई और महिला का शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला।

इधर, प्रेमी घटना के बाद अपने गांव लौटा और पेड़ पर फंदा बना फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में की गई। वो पोटका थाना में पदस्थापित थी। वहीं, प्रेमी गणेश मांझी (30) बेरोजगार था।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया: थाना प्रभारी पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि गणेश हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था। आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ज्योतिका हेम्ब्रोम कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी। चौकीदार के रूप में उसकी नियुक्ति इसी साल 8 माह पूर्व हुई थी। जॉब लगने के बाद से वो प्रेमी को इग्नोर कर रही थी।

महिला चौकीदार का शव बीच सड़क पर मिला।

महिला चौकीदार का शव बीच सड़क पर मिला।

शव के पास ही खड़ी मिली महिला चौकीदार की स्कूटी

दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। BDO अरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *