मुख्य बातें

हरियाणा BJP मुख्यालय का कांग्रेस करेगी आज घेराव: पंचकूला में जुटेंगे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे नेतृत्व – Panchkula News

हरियाणा BJP मुख्यालय का कांग्रेस करेगी आज घेराव:  पंचकूला में जुटेंगे कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे नेतृत्व – Panchkula News

पंचकूला में कांग्रेस आज बीजेपी मुख्यालय का घरेाव करेगी। 16 दिसंबर को विधायक देल की बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक।

हरियाणा के पंचकूला स्थित BJP मुख्यालय का कांग्रेस के द्वारा घेराव किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा करेंगे। प्रदर्शन में अधिकांश कांग्रेस MLA मौजूद रहेंगे, क्योंकि शीतकालीन

.

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट को कोर्ट के द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस अब भाजपा को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी गांधी परिवार को बदनाम और परेशान करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है। जबकि अब तो कोर्ट भी ईडी की जांच रिपोर्ट को ठुकरा चुकी है।

प्रशासन ने शुरू की बेरिकेडिंग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने 16 दिसंबर की रात को सभी पदाधिकारियों और विधायकों को पत्र भेजकर प्रदर्शन के लिए सूचित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर आज हाेने वाले इस प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस पंचकूला के BJP मुख्यालय का घेराव करेगी। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। BJP ऑफिस की ओर जाने वाले रास्ते पर बेरिकेडिंग की जा रही है। ऐसा पहला मौका है जब कांग्रेस BJP मुख्यालय का घेराव करने के लिए जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *