मुख्य बातें

चंडीगढ़ में ‌BJP महिला मोर्चा की पुलिस से झड़प: पंजाब CM आवास का कर रही थी घेराव, धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया – Chandigarh News

चंडीगढ़ में ‌BJP महिला मोर्चा की पुलिस से झड़प:  पंजाब CM आवास का कर रही थी घेराव, धरने पर बैठीं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया – Chandigarh News

महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में पंजाब भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान हल्की झड़प भी देखने को मिली। इसके बाद कई महिला कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन में जयइंद्र कौर भी शामिल रहीं। जैसे ही पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो वह वहीं पर सड़क पर बैठ गई और काफी देर तक सीएम के खिलाफ नारेबाजी करती रही। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में बिठाकर पुलिस स्टेशन तीन में लेकर चली गई उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के मुद्दों पर सिर्फ दिखावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं से किए वादे अब तक पूरे नहीं किए और पांच साल पूरे होने के करीब आने पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। महिलाओं को नहीं मिली आर्थिक सहायता जयइंद्र कौर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक केवल नाम दर्ज किए जा रहे हैं और पैसा कब मिलेगा, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी महिला विरोधी है और इसी वजह से महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। 54 वोट से गिरा था महिला आरक्षण बिल महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। इस बिल में संसद की 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। करीब 21 घंटे की चर्चा के बाद हुए मतदान में 528 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिसमें 298 ने समर्थन और 230 ने विरोध में वोट दिया। बिल पास करने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 352 वोट जरूरी थे, लेकिन 54 वोट कम पड़ने के कारण यह बिल गिर गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *