मुख्य बातें

आगर मालवा में पटवारी 5 दिन से लापता: परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई; सुबह के समय टहलने निकले थे – Agar Malwa News

आगर मालवा में पटवारी 5 दिन से लापता:  परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई; सुबह के समय टहलने निकले थे – Agar Malwa News


गुमशुदा पटवारी गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी।

आगर मालवा जिले के पटवारी गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी शनिवार से लापता हैं। वे जिला मुख्यालय की कर्मचारी कॉलोनी के निवासी हैं और बड़ौद तहसील के ग्राम सुदवास में पदस्थ हैं। परिजनों ने आगर कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलि

.

परिजनों के अनुसार, गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी शनिवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी समय बीतने पर जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों से संपर्क कर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए थे, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पटवारी गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी।

पारिवारिक विवाद नहीं

गोकुल प्रसाद के भाई विनोद सूर्यवंशी ने बताया कि घर में किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद नहीं था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गोकुल ने किसी परेशानी, तनाव या विवाद का जिक्र नहीं किया था। उनका व्यवहार सामान्य था और वे नियमित रूप से अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे थे।

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों, आसपास के क्षेत्रों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से पटवारी गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी का शीघ्र पता लगाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *