मुख्य बातें

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा: भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत – Betul News

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा:  भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत – Betul News

बैतूल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी फैसलों की जानकारी दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विजय भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। डॉ. पंडाग्रे ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। अब कृषि भूमि के भू-अर्जन पर किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। तीन वर्षों में 16 हजार करोड़ का मुआवजा उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 55 हजार से अधिक किसानों को लगभग 16 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। सरकार का लक्ष्य अब इसे बढ़ाकर हर साल लगभग 20 हजार करोड़ रुपए करना है। इस फैसले से सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, पुलों और रेलवे जैसे अधोसंरचना कार्यों में तेजी आएगी। अधोसंरचना विकास के लिए 33,985 करोड़ की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने अधोसंरचना विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की है। इससे किसानों को सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कांग्रेस पर साधा निशाना डॉ. पंडाग्रे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को किसानों से जुड़े ऐसे फैसलों का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनावश्यक राजनीति कर रही है और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चार गुना मुआवजा किसानों की आय, सम्मान और भविष्य से जुड़ा हुआ है। यह निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। प्रेस ब्रीफिंग में ये रहे मौजूद इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पानसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल और जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *