मुख्य बातें

फरीदाबाद में भिवानी की महिला शूटर से रेप: प्रतियोगिता में शामिल होने आई, सहेली से स्टेशन छोड़ने जानकार बुलाया, उसने होटल में की वारदात – Ballabgarh News

फरीदाबाद में भिवानी की महिला शूटर से रेप:  प्रतियोगिता में शामिल होने आई, सहेली से स्टेशन छोड़ने जानकार बुलाया, उसने होटल में की वारदात – Ballabgarh News

फरीदाबाद के होटल में महिला शूटर के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

फरीदाबाद के एक होटल में महिला शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भिवानी की रहने वाली है, जो तिलपत शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी।

.

पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापस लौटने की योजना बनाई जा रही थी।

इसी दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने एक जानकार से संपर्क किया, ताकि वह उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ सके। आरोप है कि इसी दौरान महिला रेप के साथ होटल में रेप की घटना हुई।

सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…

  • मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची: पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापसी की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने जानकार से संपर्क किया, ताकि उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ा जा सके।
  • जानकार के बुलावे पर पहुंचे आरोपी: सहेली के फोन करने के करीब आधे घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद चारों ने यह तय किया कि वे बुधवार की रात फरीदाबाद में ही रुकेंगे और अगले दिन यानी गुरुवार को भिवानी के लिए रवाना होंगे।
  • होटल में ठहरने का फैसला: योजना के अनुसार, बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके स्थित एक होटल में दो कमरे लिए। इसके बाद एक कमरे में सभी ने साथ बैठकर पार्टी की। प्रारंभ में माहौल सामान्य था और किसी को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था।
  • सहेली के बाहर जाते ही हुई वारदात: रात करीब 9 बजे महिला शूटर की सहेली अपने जानकार गौरव के साथ नीचे कुछ सामान लेने के लिए चली गई। उसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार, वह इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध रह गई और तुरंत किसी तरह खुद को संभाला।
  • दोस्त को दी जानकारी, फिर पुलिस तक पहुंचा मामला: जब सहेली वापस लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और स्वयं बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
  • सहेली समेत तीनों आरोपितों को हिरासत में: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी सहेली समेत तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात होटल के कमरे में हुई और इसमें भरोसे का दुरुपयोग किया गया।

तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है तीनों आरोपितों आज (18 दिसंबर को) कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *