धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शांति भंग के आरोप में 15 व्यक्तियों और 1 महिला को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को राहल गांव निवासी सुनील पर सरिया, लाठी और डंडों से हमला किया गया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में कंचनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी और आरोपी की तलाश जारी थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहल निवासी आरोपी जितेंद्र सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शांतिभंग करने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक महिला को एक दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश के आरोप में भी पकड़ा गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
