मुख्य बातें

सोहना में युवक ने किया सुसाइड: कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव में था, यूपी का रहने वाला – Sohna News

सोहना में युवक ने किया सुसाइड:  कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव में था, यूपी का रहने वाला – Sohna News


गुरुग्राम जिले के सोहना में 20 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शीश महल वस्त्रालय में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

.

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के गांव डूडी का निवासी था। पंकज काफी समय से सोहना में रहकर शीश महल वस्त्रालय में काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे मृतक युवक के परिजन।

बुधवार रात कमरे में सोने गया, सुबह फांसी पर लटका मिला शव

परिजनों ने बताया कि, बुधवार देर रात पंकज रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह के समय उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर सोहना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज राजवीर ने बताया कि मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *