मुख्य बातें

चंडीगढ़ की मोबाइल मार्केट में चोरी करने वाला गिरफ्तार: रेकी करके ₹10 लाख कैश चुराए, एक-एक कर लॉकर तोड़ते दिखा, मोबाइल भी ले गया – Chandigarh News

चंडीगढ़ की मोबाइल मार्केट में चोरी करने वाला गिरफ्तार:  रेकी करके ₹10 लाख कैश चुराए, एक-एक कर लॉकर तोड़ते दिखा, मोबाइल भी ले गया – Chandigarh News


सेक्टर 22 की मोबाइल मार्किट में फेस पर मास्क लगाकर दुकान में एंट्री करता चोर।

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्थित सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में शोरूम से चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव तोगा के रहने वाले सूरज के रूप में हुई है। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने

.

आरोपी ने अकेले चोर ने 10 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर लिए। मार्केट में उसने शोरूम के भीतर बनी कई दुकानों खंगाली। अंदर रखे कई महंगे मोबाइल चोरी कर लिए। इसके बाद दुकानों के लॉकर तोड़कर नकदी भी चुरा ली।

मौके पर पहुंच जांच करती पुलिस।

घरवालों को करवाई शॉपिंग

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने पहले सेक्टर 22 दुकानों की रेकी की थी उसके बाद मौका देखकर वीरवार सुबह तडके वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने जितने पैसे मोबाइल शॉप्स में चारी कर उठाए थे उनमें से कुछ की उसने अपने घरवालों को शॉपिंग करवा दी। अभी पुलिस को उसके पास से कुल 10 लाख जो दुकान का मालिक बता रहा उनकी बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दुकान का मालिक महेश जानकारी देता हुआ।

दुकान का मालिक महेश जानकारी देता हुआ।

अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • ब्लैक कलर का मास्क लगाकर घुसा: चोरी की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में एक व्यक्ति व्हाइट कलर की पैंट, जर्सी और व्हाइट कैप लगाकर दुकान में एंट्री करता है। आरोपी ने अपने मुंह पर ब्लैक कलर का कपड़ा भी बांध रखा है।
  • कई बार कैमरों की ओर देखता रहा: चोर शोरूम की दुकान में घुसते ही कई बार सीसीटीवी कैमरे की ओर देखता है। वह सीधे दुकान में बने लॉकर के पास जाता है। ऐसा लग रहा कि वह पहले से ही दुकान से परिचित हो। उसे कैमरों की लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी थी।
  • सीधे लॉकर के पास पहुंचा चोर: नकदी चुराने के बाद आरोपी शोरूम के अंदर बनी दुकानों में घुसता है। इसके बाद मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता है। दुकान मालिक का कहना है कि शोरूम से नकदी सहित करीब 10 लाख रुपए की चोरी हुई है।

एक ही शोरूम में बनी है दुकानें

चोरी की घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में हुई। गुरुवार तड़के फेस पर मास्क लगाकर एक व्यक्ति मार्केट में घुस गया। इसके बाद उसने एक-एक कर दुकानों से चोरी की। सेक्टर-22 पुलिस चौकी और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर जांच की।

दुकान के मालिक महेश ने बताया कि शोरूम में बनी करीब 6 दुकानें बनी हुई हैं। वहीं सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट में करीब 10 शोरूम हैं। जिनमें मोबाइल की शॉप है। हर एक शोरूम के अंदर करीब 8 से 10 दुकानें बनी हुई हैं। इनमें मोबाइल खरीद-बेचने के साथ रिपेयरिंग का काम भी होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *