गोरखपुर के कोतवाली इलाके में महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि नहाते समय बाथरूम का पर्दा हटाकर मेरे 2 देवर अंदर चले आए। मुंह दबाकर अश्लील हरकत की। हाथापाई कर इज्जत बचा पाई।
.
अब फिर से रेप की धमकी दे रहे हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने की पुलिस ने दोनों देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरुवार को इस मामले में कुछ लोगों के बयान लिए गए हैं।
अब विस्तार से जानें पूरा मामला
कोतवाली इलाके की महिला के पति बाहर काम करते हैं। महिला का कहना है कि 15 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। वह दोपहर 12 बजे अपने बाथरूम में नहाने गई। बाथरूम में केवल पर्दा लगा है। अचानक घर में अकेला देख मेरे दोनों देवर पर्दा हटाकर बाथरूम में घुस आए।
इसके बाद बैड टच कर अश्लील हरकत करने लगे। मैं उनसे बचने के लिए गिड़गिड़ाती रही। लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद मैंने भी शोर मचाते हुए हाथ-पैर चलाने लगी।
तभी दोनों देवरों ने मिलकर मेरा कपड़ा फाड़ दिया। मुंह दबाकर अश्लील हरकत करने लगे। इसके बाद मैंने फिर पूरी ताकत लगाकर दोनों देवरों से हाथापाई करने लगी। जब वे पीछे हटे, तब मौका पाकर अपने कमरे की तरफ भागी।
इस दौरान शोर सुनकर मेरी 13 साल की बेटी भी आ गई। वह अपने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाई है। आरोपी वीडियो बनता देखकर जान से मारने और रेप की धमकी देते हुए चले गए।
महिला ने बताया कि मैंने वूमेन हेल्प लाइन नंबर 1090 पर कॉल किया। इसके बाद घर पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर पुलिस वापस चली गई। अगले दिन 16 दिसंबर को कोतवाली थाने की पुलिस देवर को पकड़कर थाने ले आई।
थाने पर दोनों पक्षों को पुलिस ने काफी देर तक समझाया। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी दोनों देवर बार-बार जानमाल व रेप की धमकी दे रहे हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी देवरों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि एक परिवार के भाइयों में संपत्ति का विवाद चल रहा है।
इसको लेकर बार-बार विवाद होता है। इस बार महिला ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
