पलवल में नाबालिग लड़की को अगुवा करके गैंगरेप किया गया।प्रतीकात्मक फोटो।
पलवल में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया और दूसरे गांव में ले गए। पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह
.
हथीन थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका भाई काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। रात के समय उसकी भाभी अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी। सुबह जब वह जागी, तो देखा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से गायब थी।
परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की तो पता चला कि उसे जिला नूंह के एक गांव में आदिल नामक युवक के घर छिपाया गया है। जब वे आदिल के घर पहुंचे, तो वहां साहिब, नौशाद और आदिल मौजूद थे। उन्होंने नाबालिग भतीजी को एक कमरे में बंद कर रखा था, जो रो रही थी। बच्ची को उनके चंगुल से आजाद कराया गया।
थाना हथीन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात में बाथरुम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली
पीड़िता ने बताया कि रात में वह पेशाब करने के लिए कमरे से बाहर निकली थी। तभी साहिब और दो अन्य युवक दीवार कूदकर घर में घुस आए। उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया और अपहरण कर अपने साथ ले गए।
आरोप है कि साहिब और आदिल ने उसके साथ रेप किया। उन्होंने पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो भी बनाईं। नौशाद कमरे के बाहर बैठा रहा और लड़की को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर एक वीडियो भी बनवाया, जिसमें कहा गया कि वह अपनी मर्जी से उनके साथ आई है।
पुलिस ने पीड़िता के चाचा की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी साहिब, नौशाद और आदिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
