पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को रमेश मुर्मू पर गोली चलाने वाले को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी सुनील मुर्मू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर भी बरामद किया गया है।
.
घटना के पीछे का मूल कारण आपसी दुश्मनी
महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील मुर्मू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। घटना के पीछे का मूल कारण आपसी दुश्मनी थी। पूर्व में रमेश मुर्मू और सुनील मुर्मू के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई थी।
रेकी की और फिर फायरिंग की
एसडीपीओ विजय कुमार के अनुसार, सुनील मुर्मू ने इसी दुश्मनी के चलते रमेश मुर्मू की रेकी की और फिर उन पर गोली चलाई। हालांकि, गोली मिस फायर हो जाने के कारण रमेश मुर्मू चिल्लाते हुए भागे और उनकी जान बच गई। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चिलगो गांव निवासी रमेश मुर्मू ने 5 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
