रतलाम में क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला का शुभारंभ आज शनिवार को होगा। उद्घाटन से पहले शहर के कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते
.
नेहरू स्टेडियम में मार्च पास्ट और ध्वज वंदन के साथ खेल महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत होगी। इस चार दिवसीय खेल मेले में शहर के 100 से अधिक स्कूलों के करीब 7 हजार विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
सुबह 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे।
इस अवसर पर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब्दुल कादिर का भी सम्मान किया जाएगा।
बालिका क्रिकेट रहेगा मुख्य आकर्षण
खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि आयोजन के लिए शहर के सभी खेल मैदान पूरी तरह तैयार कर लिए गए हैं। इस वर्ष खेल मेले का विशेष आकर्षण टेनिस बॉल से खेला जाने वाला बालिका क्रिकेट होगा, जिसमें कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा जिस स्कूल के सबसे अधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, उसे विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
