मुख्य बातें

70 स्टॉल, रंगीलो राजस्थान थीम और महिला उद्यमिता का संगम: बच्चों के गेमिंग ज़ोन से लेकर आर्ट गैलरी तक, दूर-दूर से आए व्यापारी – Chittorgarh News

70 स्टॉल, रंगीलो राजस्थान थीम और महिला उद्यमिता का संगम:  बच्चों के गेमिंग ज़ोन से लेकर आर्ट गैलरी तक, दूर-दूर से आए व्यापारी – Chittorgarh News


चित्तौड़गढ़ के गणगौर गार्डन में शनिवार को महिला इकाई लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित ‘स्वयंसिद्धा 2025’ मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मेले में चित्तौड़गढ़ के स्टॉलों की विशेष और मजबूत भागीदारी देखने को मिली, जहां से करीब 20 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए

.

इसके साथ ही ब्यावर, कोटा, उदयपुर, आगरा, दिल्ली, जयपुर, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे कई बड़े शहरों से आए व्यापारियों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। मेले में ऑर्गेनिक उत्पाद, होम डेकोर, हस्तशिल्प, साड़ी, सूट, इमिटेशन ज्वेलरी, आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट और बच्चों के लिए विशेष गेमिंग ज़ोन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

रंगीलो राजस्थान थीम पर आधारित महिलाओं का उद्यमिता महोत्सव

महिला इकाई लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित यह मेला ‘रंगीलो राजस्थान’ थीम पर आधारित है, जिसमें राजस्थान की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिल रही है। महिला इकाई की सदस्य राशि मूंदड़ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें व्यवसाय के लिए एक मजबूत मंच देना है। यह तीन दिवसीय उद्यमिता मेला है, जिसका आज पहला दिन रहा। मेला आगामी दो दिनों तक गणगौर गार्डन में सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। आयोजन में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, जिससे यह मेला पूरे परिवार के लिए एक आकर्षक स्थल बन गया है।

मेले में आर्ट गैलरी भी सजी।

कई अतिथि भी जुड़े

मेले के उद्घाटन समारोह में लघु उद्योग भारती के कई वरिष्ठ सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर महेश हुरकट, प्रकाशचंद, रीना देवी राठौड़, विधायक चंद्रभान आक्या तथा जिला कलेक्टर आलोक रंजन मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महिला इकाई के इस प्रयास की खुलकर सराहना की और इसे महिला उद्यमिता के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। अतिथियों ने कहा कि महिला इकाई का गठन हाल ही में हुआ है, इसके बावजूद इतने कम समय में इतना बड़ा और प्रभावशाली आयोजन करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अपने सहयोग से इस मेले को सफल बनाने का आश्वासन भी दिया और इसे चित्तौड़गढ़ के भविष्य की उद्यमिता के लिए मजबूत आधार बताया।

चित्तौड़गढ़ के कई महिला उद्यमी इस मेले से जुड़े।

चित्तौड़गढ़ के कई महिला उद्यमी इस मेले से जुड़े।

70 स्टॉलों में अलग-अलग उत्पादों की भरमार बनी आकर्षक

इस मेले में कुल लगभग 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें ज्वेलरी, परिधान, हैंडलूम, होम डेकोर, आयुर्वेदिक उपचार और ऑर्गेनिक उत्पाद जैसी कई श्रेणियों के सामान उपलब्ध हैं। देश के विभिन्न शहरों से आए स्टॉलों के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं। एनजीओ को इस मेले में निःशुल्क स्थान प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने सामाजिक कार्यों को लोगों तक पहुंचा सकें। इसके अलावा एक आर्ट गैलरी भी लगाई गई है, जहां स्थानीय कलाकारों की सुंदर कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जो कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महिला सुरक्षा संदेशों से सजा तीन दिवसीय मेला

मेले में खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया गया है। प्रतिदिन शाम को स्थानीय प्रोफेशनल कलाकारों को मंच दिया जाएगा, जहां वे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। महिला आत्मरक्षा को लेकर निर्भया सेना राजस्थान द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा महिलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आगामी दिनों में शास्त्रीय संगीत, भवई नृत्य, लोक कला प्रस्तुतियां और बॉलीवुड रेट्रो म्यूजिक भी आयोजित होंगे।

मेले में दिनभर भीड़ रही।

मेले में दिनभर भीड़ रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *