मुख्य बातें

अमरुद के बहाने अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज: प्रयागराज के फेमस अमरुद का किया जिकर, नाम बदलने को लेकर किया कटाक्ष – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज का मशहूर अमरुद एक बार फिर चर्चा मे आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज के अमरुद के बहाने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रयागराज के अमरुद की तारीफ की और नाम बदलने को ले

.

प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव प्रयागराज से अमरुद लेकर अखिलेश यादव के पास पहुंचे थे।

प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव प्रयागराज से अमरुद लेकर अखिलेश यादव के पास पहुंचे थे।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमरुद का जिक्कर करते हुए कहा कि “इलाहाबादी अमरुद” का स्वाद, मतलब लाजवाब-बेमिसाल! साथ ही उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि जिन्हें स्वाद न आए वो नाम बदलकर “प्रयागराजी अमरुद” समझकर खाएं,उनको सच में मिठास की बहुत जरूरत है।

अखिलेश यादव को प्रयागराज का विश्व प्रसिद्द अमरुद बेहद पसंद है।

अखिलेश यादव को प्रयागराज का विश्व प्रसिद्द अमरुद बेहद पसंद है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने प्रयागराज के सपा नेता संदीप यादव का अमरुद के साथ एक वीडियो भी साझा किया। हाल ही में संदीप यादव प्रयागराज का फेमस अमरुद लेकर अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे। वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने अमरुद की खूब तारीफ की।

इसके पहले 2023 में भी अखिलेश यादव ने नाम बदलने को लेकर कसा था तंज

इसके पहले 2023 में भी अखिलेश यादव ने नाम बदलने को लेकर कसा था तंज

अखिलेश यादव के इस पोस्ट को भाजपा द्वारा नाम बदलने की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह तंज तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रयागराज का अमरुद पहले से ही अपनी मिठास के लिए जाना जाता है और अब सियासी बयान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *