मुख्य बातें

कोंडागांव में मां और बच्चा लापता: मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई, पुलिस से तलाशने की मांग, पति पर मारपीट का आरोप – Kondagaon News

कोंडागांव में मां और बच्चा लापता:  मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई, पुलिस से तलाशने की मांग, पति पर मारपीट का आरोप – Kondagaon News


कोंडागांव में मां और बेटे लापता हो गए हैं। मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने थाने पहुंचकर आवेदन सौंपा है और जल्द तलाश की मांग की है। समय रहते कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी है।

.

मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भगवती सेठिया ग्राम सिरपुर की रहने वाले ही। वह अपने दो साल के बच्चे के साथ 20 नवंबर से लापता है। मायके पक्ष को इस घटना की जानकारी 3 दिसंबर को मिली।

ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

जिसके बाद 6 दिसंबर को फरसगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। भगवती का विवाह गुहाबोरण्ड निवासी रोहित सेठिया से हुआ था। वह अपने पति और बच्चे के साथ ससुराल में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष भगवती के साथ लगातार मारपीट करता था, जिसको लेकर पूर्व में सामाजिक बैठक भी हो चुकी थी।

सामाजिक बैठक के बाद पति-पत्नी रहने लगे थे अलग

सामाजिक बैठक के बाद भगवती और उसके पति रोहित अलग-अलग स्थानों पर रहने लगे थे। इसी बीच भगवती और उसका मासूम बच्चा मायके ग्राम सिरपुर से अचानक लापता हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि भगवती के पति रोहित का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पति पर प्रेम प्रसंग का आरोप

पारिवारिक विवाद के चलते मायके पक्ष ने भगवती के पति रोहित, ससुर, सास, मामा, जीजा, बहन और कथित प्रेमिका पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है। मामले को लेकर मायके पक्ष और कलार समाज के लोग बड़ी संख्या में फरसगांव थाने पहुंचे।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने लापता महिला और बच्चे की जल्द तलाश की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *