मुख्य बातें

राइड फॉर रेस्पेक्ट में ले सकते हैं भाग: आज साल का सबसे छोटा दिन, रात सबसे लंबी होगी; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

राइड फॉर रेस्पेक्ट में ले सकते हैं भाग:  आज साल का सबसे छोटा दिन, रात सबसे लंबी होगी; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

साल का सबसे छोटा दिन, रात सबसे लंबी

  • 21 दिसंबर रविवार को साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात है। खगोल विज्ञान में इस खगोलीय घटना को विंटर सोल्स्टिस कहा जाता है। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, भारतीय समयानुसार आज रात 8 बजकर 33 मिनट पर सूर्य की किरणें मकर रेखा पर लंबवत होंगी। इसी समय के बाद सूर्य की उत्तरायण यात्रा शुरू हो जाएगी, जिससे आने वाले दिनों में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे।पढ़ें पूरी खबर

कानपुर-मुंबई और हैदराबाद-अजमेर रूट पर स्पेशल ट्रेनें

  • कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच इटारसी होकर 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04119 कानपुर सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन सोमवार 22 और 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी।पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

राइड फॉर रेस्पेक्ट

  • 21 दिसंबर (रविवार) को देश के वीर जवानों के सम्मान में #RideForRespect 2.0 का आयोजन किया जाएगा। यह एक भावपूर्ण बाइक रैली होगी, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा में तैनात बहादुरों को श्रद्धांजलि देना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है। रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे स्मार्ट सिटी से होगी और यह बोट क्लब तक जाएगी। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस राइड में बड़ी संख्या में बाइकर्स के शामिल होंगे

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *