जोधपुर डिस्कॉम ने पाल रोड नहर चौराहा क्षेत्र में जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के कार्य के तहत बिछाई गई नई 1+1 केबल को चार्ज करने के लिए 23 दिसंबर को बिजली आपूर्ति बंद रखने का शेड्यूल जारी किया है। सहायक अभियंता (एच.टी.एम.प्रथम) के अनुसार गायत्री नगर
.
इन 11 फीडरों पर होगा असर
इस शटडाउन से गायत्री नगर GSS से निकलने वाले कुल 11 फीडर प्रभावित होंगे।
- इनमें गायत्री नगर, महादेव नगर, चाणक्य नगर, सीताराम नगर, प्रिंस विहार, मरूधर केसरी नगर, थोरियों की ढाणी, अंकुर एन्कलेव, मंगलदीप अपार्टमेंट, पाल बालाजी के सामने पाल रोड के पास का क्षेत्र।
- 11 केवी हनुमान नगर फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – हनुमान नगर, वर्धमान नगर, भगवान महावीर नगर, थोरियों की ढाणी, बर्फ फैक्ट्री साधुओं का नोहरा, बालाजी नगर, लक्ष्मीनगर पाल बालाजी के सामने पाल रोड के पास का क्षेत्र।
- 11 केवी यूआईटी कॉलोनी फीडर से संबंधित क्षेत्र – यूआईटी कोलाेनी, मरूधर केसरी नगर, मंगलम कोलोनी, मुरली नगर, कृष्णा नगर नगर, अशोक नगर टैम्पो स्टैंड पूर्वी पाल विस्तार योजना-ए, बी, सी, एम सेक्टर, गणेश कॉलोनी, श्रमिक कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी, जगदम्बा कॉलोनी, अमृत विहार, अमृत नगर।
- 11 केवी जे.के. नगर फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – जे.के. नगर, मरूधर केसरी नगर, गणपति नगर, माधव नगर, रामनगर, आनन्द सोसायटी, गौतम नगर, पूनम नगर रेल नगर, सुभाष नगर विस्तार योजना, अमृत नगर व लव होम के आसपास का क्षेत्र।
- 11 केवी कुशाल नगर फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – कुणाल नगर, एफ सी आई गोदाम, रतन नगर, खोडियार नगर, भवानी नगर, आदर्श नगर, राज सरोवर जमन नगर, मरूधर केसरी नगर, गजेंद्र नगर, नारायण नगर, विक्टोरियन पैलेस, अंबिका नगर, शिव शक्ति नगर, बिरमजी का बेरा, एम्स रोड के आस-पास का क्षेत्र।
- 11 केवी एम्स रोड फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – विवेकानंद नगर, विवेकानंद कॉलोनी, सीताराम नगर, रतन नगर, भास्कर नगर, दीप नगर, द्वारका नगर, मरुधर हाइट्स, नारायण नगर स्कीम, रामस्वरूप नगर, रिद्धि-सिद्धि अपार्टमेंट, एम्स रोड के आस-पास का क्षेत्र।
- 11 केवी शोभावातों की ढाणी फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – शोभावतों की ढाणी, वर्धमान नगर, मरूधर केसरी नगर, रुकमा नगर टैम्पो स्टैण्ड व आसपास का क्षेत्र
- 11 केवी दिग्विजय नगर फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – दिग्विजय नगर, सुभाष नगर, गुलाब नगर, प्रेम नगर, अग्रसेन नगर, नंदनवन ग्रीन, संतोष नगर द्वितीय, बेदराज जी का बेरा व आसपासका क्षेत्र
- 33 केवी विक्टोरियन पैलेस फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – विक्टोरियन पैलेस
- 11 केवी लव होम फीडर से सम्बंधित क्षेत्र – लव होम
इधर, सेनापति भवन, हाईकोर्ट कॉलोनी समेत कई सरकारी क्षेत्रों में 2 घंटे बिजली बंद
जोधपुर डिस्कॉम के एईएन (एचटीएम-प्रथम) ने बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए 23 दिसंबर को बिजली बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत हाईकोर्ट कॉलोनी सब-स्टेशन से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल 2 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप सेनापति भवन, हाईकोर्ट कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, पी.डब्लू. डी. ऑफिस के आस-पास का क्षेत्र, घनश्याम डेयरी, इंजिनियरिंग कॉलेज और छात्रावास, रामापीर कॉलोनी, कलेक्टर व कमीश्नर का बंगला एवं इसके आस-पास का क्षेत्र 33/11 केवी हाईकोर्ट कॉलोनी सब-स्टेशन से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
