मुख्य बातें

नैनवां में हथियार के साथ पकड़ा बदमाश: देसी कट्टा बरामद, ‘ऑपरेशन आग’ के तहत की कार्रवाई – Bundi News

नैनवां में हथियार के साथ पकड़ा बदमाश:  देसी कट्टा बरामद, ‘ऑपरेशन आग’ के तहत की कार्रवाई – Bundi News

बूंदी पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आग” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। नैनवां थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक देशी कट्टे के साथ आरोपी मोहम्मद मोसिन उर्फ आशु को गिरफ्तार किया।
बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन आग” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में थानाधिकारी नैनवां सहदेव मीणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। यह टीम 22 मई को देर शाम गश्त और अवैध गतिविधियों की जांच के लिए रवाना हुई थी।
गश्त के दौरान, टीम नैनवां कस्बे, उनियारा तिराया, नगर तिराया और रजलावता तिराया से होते हुए काशपुरिया नाड़ी के पास पहुंची। वहां सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश की, जिसे जाप्ते की मदद से घेरा डालकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मोसिन उर्फ आशु (20) पुत्र मुस्तकिम उर्फ पटवारी, निवासी गम्भीरा, थाना नैनवां बताया। तलाशी लेने पर उसकी जीन्स की पिछली जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *