मुख्य बातें

यौन अपराधी एपस्टीन केस वाली ट्रम्प की फोटो फिर अपलोड: इसमें मेलानिया ट्रम्प की भी तस्वीर; सरकार ने कल 16 फाइलें वेबसाइट से हटाईं थीं

यौन अपराधी एपस्टीन केस वाली ट्रम्प की फोटो फिर अपलोड:  इसमें मेलानिया ट्रम्प की भी तस्वीर; सरकार ने कल 16 फाइलें वेबसाइट से हटाईं थीं


वॉशिंगटन डीसी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में से ट्रम्प की तस्वीर वाली फाइल जस्टिस डिपार्टमेंट ने हटा दिया था। इसमें ट्रम्प, यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन, मेलानिया ट्रम्प और गिजलेन मैक्सवेल साथ नजर आ रहे थे।

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में शामिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक फोटो को फिर से जारी कर दिया है। इसमें मेलानिया ट्रम्प की भी तस्वीर है। डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस फोटो में एपस्टीन मामले के किसी भी पीड़ित को नहीं दिखाया गया है।

DOJ के मुताबिक, न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ने इस फोटो को पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जांच के लिए चिन्हित किया था। इसलिए एहतियात के तौर पर इस तस्वीर समेत कुल 16 फाइलों को वेबसाइट से हटा दिया गया था।

जांच के बाद यह साफ हो गया कि फोटो में किसी पीड़ित का कोई सबूत नहीं है, इसलिए इसे बिना किसी बदलाव के दोबारा पोस्ट कर दिया गया।

इससे पहले CNN ने बताया था कि एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में से कई फाइलें वेबसाइट से हटा दी गई थीं। इनमें ट्रम्प की यह फोटो भी शामिल थी। कुछ अन्य फाइलों में आपत्तिजनक तस्वीरें और नोट्स थे।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने कल यह फोटो हटा दी थी, इसमें ट्रम्प के अलावा पोप जॉन पॉल सेकेंड की भी फोटो फ्रेम थी।

जस्टिस डिपार्टमेंट ने कल यह फोटो हटा दी थी, इसमें ट्रम्प के अलावा पोप जॉन पॉल सेकेंड की भी फोटो फ्रेम थी।

सरकार बोली- किसी को बचाने के लिए जानकारी नहीं हटाई

जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि वह पूरी पारदर्शिता रखता है और सिर्फ वही जानकारी हटाता है जो कानून के मुताबिक जरूरी हो। डिपार्टमेंट को पीड़ितों, नाबालिगों और संवेदनशील जानकारी की पहचान छिपानी होती है। DOJ ने यह भी साफ किया कि किसी बड़े या राजनीतिक व्यक्ति को बचाने के लिए कोई जानकारी नहीं हटाई जाएगी।

DOJ के पास कुछ ऐसे लोगों और उनके वकीलों के अनुरोध भी आए हैं, जो खुद को पीड़ित बताते हैं और कुछ जानकारी हटाने की मांग करते हैं। ऐसे मामलों में सामग्री को अस्थायी रूप से हटाकर जांच की जाती है और जरूरत पड़ने पर सही बदलाव के साथ फिर जारी किया जाता है।

शुक्रवार को तीन लाख दस्तावेज जारी हुए थे

जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात ढाई बजे (भारतीय समय के मुताबिक) तीन लाख दस्तावेज जारी किए थे।

इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई, हालांकि रिकॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लगभग नहीं के बराबर पाया गया। जबकि फरवरी में जारी एपस्टीन के निजी जेट के फ्लाइट लॉग्स में ट्रम्प का नाम सामने आ चुका है।

कई पीड़ितों के इंटरव्यू और एपस्टीन के सजा की कॉपी जारी नहीं हुई

नए दस्तावेजों में खास तौर से एपस्टीन के न्यूयॉर्क और यूएस वर्जिन आइलैंड्स स्थित घरों की तस्वीरें थीं, साथ ही कुछ मशहूर हस्तियों और राजनेताओं की फोटो भी।

हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कई पीड़ितों के FBI इंटरव्यू और न्याय विभाग के फैसले की कॉपी जहां एपस्टीन को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों के बजाय सिर्फ छोटे राज्य स्तर के अपराध में सजा दिलाने का फैसला किया गया था, वे जारी नहीं किए गए।

इनकी कमी ने फिर से सवाल उठाए कि 2000 के दशक में अभियोजकों ने मामले को कैसे संभाला और एपस्टीन को हल्की सजा क्यों मिली। ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू जैसे अन्य बड़े नामों का भी इन दस्तावेजों में बहुत कम जिक्र था।

हाउस ओवरसाइट कमिटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने ट्रम्प से जुड़ी तस्वीर के गायब होने पर सवाल उठाए और पूछा कि “और क्या छिपाया जा रहा है?” उन्होंने अमेरिकी जनता के लिए पूरी पारदर्शिता की मांग करते हुए न्याय विभाग पर कवर-अप के आरोप लगाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *