मुख्य बातें

गोड्डा में धान लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत: धमड़ी-बरारी मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा, धान लेकर बाराहाट की ओर जा रहे थे दोनों – Godda News



गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में मंगलवार की साम एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। धमड़ी-बरारी मुख्य मार्ग पर धान से लदा एक ट्रैक्टर पानी भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और सहचालक की मौके पर ही जान चली गई।

.

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर शंकरपुर के बरारी स्थित झल्ला टोला से धान लादकर बाराहाट की ओर जा रहा था। धमड़ी के पहले गहरे पानी भरे गड्ढे के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृत सहचालक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के बरारी निवासी आजादी पासवान के 20 वर्षीय पुत्र विकास पासवान के रूप में हुई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक का नाम मंगला सोरेन उर्फ पाड़े बताया गया है, जो झल्ला टोला, थाना मेहरमा निवासी बेहड़ सोरेन का पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शवों को भी बाहर निकाला गया।

मृतक विकास पासवान के पिता आजादी पासवान ने बताया कि उनका पुत्र धान लोड कर बाराहाट स्थित गोदाम जा रहा था, तभी उन्हें हादसे की सूचना मिली। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने पुष्टि की कि गड्ढे में धान लदे ट्रैक्टर के पलटने से दो लोगों की मौत हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *