मुख्य बातें

वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा: विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंद पर सेंचुरी जमाई, इस फॉर्मेट के सबसे युवा शतकवीर

वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:  विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंद पर सेंचुरी जमाई, इस फॉर्मेट के सबसे युवा शतकवीर


स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वैभव भारत की ओर से लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाया था।

सबसे तेज लिस्ट-A शतक लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक जड़कर यह कारनामा किया। भारत की बात करें तो पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि अब बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने उसी टीम के खिलाफ 36 गेंदों में शतक ठोककर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

वैभव दूसरे भारतीय भारतीय बल्लेबाजों की ओर से लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अनमोलप्रीत सिंह के नाम है, जिन्होंने 2024 में पंजाब की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था। उनके बाद बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने आज अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में सेंचुरी ठोककर दूसरा स्थान हासिल किया। इस खास सूची में यूसुफ पठान (40 गेंद, 2010), उर्विल पटेल (41 गेंद, 2023) और अभिषेक शर्मा (42 गेंद, 2021) भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लिस्ट-A क्रिकेट में इतिहास रचा।

खबर लगातार अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *