शहीद निर्मल महतो न्यास समिति, बीआईटी चौक के बैनर तले शहीद निर्मल महतो की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद नि
.
वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो की लोकप्रियता से घबराकर उनकी जमशेदपुर में हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उनकी शहादत के बाद पूरे झारखंड में जनआंदोलन तेज हुआ और अंततः झारखंड अलग राज्य बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष संजय लाल महतो ने की।
मौके पर संस्थापक महासचिव प्रीतम लोहरा, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रवण लोहरा, युवा नेता अवधेश बैठा, शमीम अंसारी, सुरेश महतो, झामुमो नेता झाबुलाल महतो, सागर महतो, प्रकाश महतो, मनोहर महतो, लिखू मुंडा, महमूद अंसारी आदि मौजूद थे। इधर, गोंदलीपोखर में भी निर्मल महतो की प्रतिमा पर गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एक साथ मनाई। गेतलसूद में भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जयंती मनी। मौके पर भाजपा एसटी मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराय बेदिया, आदि शामिल हुए। जबकि गोंदलीपोखर में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, हिमांशु शेखर चौधरी, सुनील महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा आदि शामिल हुए।
