मुख्य बातें

पैकर्स-हैल्पर की अनिश्चितकालीन हड़ताल, निशुल्क दवा सप्लाई ठप: मानदेय बढ़ाने की मांग, बोले-6700 रुपए में परिवार का गुजारा मुश्किल – rajsamand (kankroli) News



निशुल्क दवा योजना पैकर्स हैल्पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतरे। 

राजसमंद में निशुल्क दवा योजना के तहत मेडिसन की सप्लाई ठप हो गई। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर औषधि भंडार गृह पर कार्यरत पैकर्स और हेल्पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर है। आज तीसरे दिन भी हड़ताल से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की

.

24 दिसंबर से जारी है कार्य बहिष्कार

पैकर्स और हेल्पर कर्मचारियों ने 24 दिसंबर को पूर्ण बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। कार्य बहिष्कार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना पैकर्स-हैल्पर कर्मचारी संघ, जयपुर के आह्वान पर किया जा रहा है। हड़ताल के कारण जिलेभर में दवाओं के पैकिंग और वितरण की प्रक्रिया ठप पड़ गई है।

मरीजों को समय पर दवा मिलने की चिंता

हड़ताल के चलते जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को समय पर निशुल्क दवाइयां नहीं मिलने की आशंका बढ़ गई है। यदि हड़ताल लंबी चली, तो इसका सीधा असर उपचार व्यवस्था पर पड़ सकता है।

6700 रुपए मानदेय में गुजारा मुश्किल

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना वर्ष 2011 में शुरू की गई थी। तब से पैकर्स और हेल्पर कर्मचारियों की सेवाएं अनुबंध आधार पर ली जा रही हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों को मात्र 6700 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए बेहद अपर्याप्त है।

वर्षों से सेवाएं, फिर भी न स्थायित्व न बढ़ोतरी

कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद न तो उन्हें स्थायी किया गया और न ही मानदेय में कोई ठोस बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से कंपनी में समायोजन, मानदेय वृद्धि, ठेका प्रथा समाप्त करने और राजस्थान संविदा नियम 2022 के तहत शामिल करने की मांग रखी है।

मांगें नहीं मानी तो जारी रहेगी हड़ताल

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान हैल्पर कृष्ण वल्लभ गौड़, गोपाल चंद्र बैरवा, महेश पालीवाल, ओम प्रकाश अर्च्चा, अनस खान, सानू कुमार खटीक, शिवराज जोशी और अशोक कुमार रेगर मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *