यमुनानगर जिले के जगाधरी क्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है बच्ची की मां ने पड़ोस के ही एक युवक पर इसका आरोप लगाया है। जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पंकज के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिय
.
जगाधरी सिटी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है। आज शुक्रवार को वह और उसका पति काम पर गए हुए थे। ऐसे में अपनी चार साल की बेटी को पड़ोस के पंकज नाम के युवक के पास छोड़ गए।
मामले की जानकारी देते हुए जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र।
बच्ची काे दर्द हुआ तो मां को बताया
पंकज उनका जानकार था। शाम को जब वह काम से घर लौटी तो बच्ची को लघुशंका के लिए लेकर गईं, तो बच्ची ने दर्द की शिकायत की। मां ने बच्ची के निजी अंगों की जांच की तो रेप की आशंका हुई। यह देखकर वह सदमे में आ गईं।
बच्ची से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर जगाधरी सिटी थाने पहुंचे। थाना प्रभारी एसएचओ वीरेंद्र वालिया ने बताया कि बच्ची का तुरंत मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पंकज के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
