मुख्य बातें

कपूरथला में हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: सुरक्षाकर्मी पर चलाई थी गोली, पुलिस ने पिस्टल-चार जिंदा कारतूस बरामद किए – Kapurthala News

कपूरथला में हत्या प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:  सुरक्षाकर्मी पर चलाई थी गोली, पुलिस ने पिस्टल-चार जिंदा कारतूस बरामद किए – Kapurthala News


कपूरथला के फगवाड़ा में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। यह गिरफ्तारी जालंधर राजमार्ग पर स्थित ईस्टवुड विलेज में 14 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना से स

.

एसपी माधवी शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा से जुड़ा है। सुखप्रीत, जो पहले ईस्टवुड में काम करता था, उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 14 अक्टूबर को सुखप्रीत अपने साथियों के साथ ईस्टवुड आया था।

आरोपी के पास से बरामद अवैध पिस्टल।

आरोपी ने जान से मारने की नीयत से चलाई थी गोली

वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी संदीप कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर सुखप्रीत ने संदीप के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली संदीप कुमार की बायीं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद सुखप्रीत और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी रोहित वर्मा जालंधर ग्रामीण के पूरनपुर गांव का निवासी है, को इस मामले में आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद उसे कुल्लू पुलिस (हिमाचल प्रदेश) ने ड्रग्स के साथ पकड़ा था। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर फगवाड़ा लाई, जहां उससे घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *