मुख्य बातें

रामपुर में ननद को हराकर भाभी बनीं प्रधान: पंचायत में रिश्तों के बीच मुकाबला, विकास के मुद्दे पर मांगे थे दोनों ने वोट, 300 वोट से जीत – Rampur (Shimla) News

रामपुर में ननद को हराकर भाभी बनीं प्रधान:  पंचायत में रिश्तों के बीच मुकाबला, विकास के मुद्दे पर मांगे थे दोनों ने वोट, 300 वोट से जीत – Rampur (Shimla) News

रामपुर उपमंडल की ज्यूरी त्यावल पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। यहां भाभी ने अपनी नन्द को 300 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस चुनावी परिणाम की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा रही। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज कांता को 635 वोट मिले, जबकि उनकी नन्द कांता नेगी को 335 वोट प्राप्त हुए। राज कांता ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर 300 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल की। चुनाव प्रचार में दोनों प्रत्याशियों ने पंचायत के विकास, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दों पर मतदाताओं से वादे किए थे। हार के बाद भाभी को दी बधाई चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी राज कांता के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया। राज कांता ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगी। वहीं चुनाव हारने वाली प्रत्याशी ने भी जनता के फैसले का सम्मान करते हुए विजेता को शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *