मुख्य बातें

निहंग बोले- दलेर खुद को इंटरनेशनल प्रचारक बताती है: प्रभलीन बोली- दलेर डिप्रेशन में, हमसे अच्छी नंगी होकर वीडियो डालने वाली; समागम का विरोध हुआ था – Jalandhar News

निहंग बोले- दलेर खुद को इंटरनेशनल प्रचारक बताती है:  प्रभलीन बोली- दलेर डिप्रेशन में, हमसे अच्छी नंगी होकर वीडियो डालने वाली; समागम का विरोध हुआ था – Jalandhar News


सोशल मीडिया पर बाेलतीं बीबी दलेर कौर और प्रभलीन कौर।

पंजाब में महिला सिख धर्म प्रचारक बीबी दलेर कौर के समागम के विरोध का मुद्दा गर्माता जा रहा है। एक तरफ फतेहगढ़ में हुई शहीदी सभा में भी बीबी दलेर कौर का मुद्दा उठा। निहंग जत्थेबंदी के सिंह साहिबान ने बीबी दलेर कौर के सोशल मीडिया पर आंसू बहाने का विरोध क

.

दूसरी तरफ एक और महिला सिख धर्म प्रचारक प्रभलीन कौर बीबी दलेर कौर के समर्थन में आ गईं। प्रभलीन ने कहा कि सिखी बाणे वाली महिलाओं को धमकाया जा रहा है। हमसे अच्छी तो वो हैं जो नंगी होकर वीडियो डालती हैं। घटना के बाद से दलेर कौर डिप्रेशन में हैं। वह ढंग से सो नहीं पा रही हैं।

बता दें कि 22 दिसंबर को बीबी दलेर कौर का गुरदासपुर के पंजगराइयां में धार्मिक समागम था। इसमें बीबी दलेर कौर ने कहा कि जब दशम पिता ने चमकौर की गढ़ी छोड़ी तो अपना कलगी तोड़ा बाबा संगत सिंह को दिया। सिख इतिहास की इस बात पर निहंगों ने बीबी दलेर कौर का विरोध कर दिया। इसकी वजह ये है कि कुछ सिख विद्वान मानते हैं कि दशमेश पिता ने कलगी तोड़ा भाई जीवन सिंह को दिया था।

22 दिसंबर को बटाला के गांव के गुरुद्वारा में दीवान में बोलतीं ढाडी दलेर कौर।

बीबी दलेर कौर को लेकर निहंग जत्थेबंदी ने क्या कहा…

  • दलेर को जवाब देना चाहिए था, वक्त मांग लेती: शुक्रवार को फतेहगढ़ साहिब में पहुंची निहंग जत्थेबंदी के निहंग सिंह ने कहा कि किसी ने सवाल पूछ ही लिया तो गलत क्या है। दलेर को ऊंचा नहीं बोलना चाहिए था, सवाल का जवाब देना चाहिए था। सवाल से भागना क्यों। जवाब नहीं था तो वक्त मांग लेतीं। वैसे तो बीबी दलेर कौर खुद को इंटरनेशनल प्रचारक के तौर पर प्रमोट करती हैं। AK-47 की बातें करती हैं और अब सोशल मीडिया पर रो रही हैं। सारा पंजाब भी उसके आंसू देखकर और भावुक होकर उसके साथ खड़ा हो गया है।
  • भुच्चो वाले साध के खिलाफ क्यों नहीं बोली: निहंग जत्थेबंदी के निहंग सिंह ने कहा कि मैं बीबी दलेर कौर से पूछना चाहता हूं कि जब भुच्चो वाला साध श्री गुरु ग्रंथ साहिब के बराबर कुर्सी लगाकर बैठ गया था तब क्यों नहीं बोली। अब तो सोशल मीडिया पर बहुत रो रही हैं। मेरी इस बात पर बहुत से विद्वान चीखेंगे। मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि अगर बाबा संगत सिंह चमकौर की गढ़ी में शहीद हुए तो उनका शहीदी स्थान क्यों नहीं बना, उनकी यादगार क्यों नहीं बनी। आज अगर बीबी से किसी ने सवाल पूछ लिया तो सारा पंजाब बोल रहा है। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि बीबी के साथ क्या धक्का हो गया। सवाल ही तो पूछा था, जवाब दे देती। नहीं पता था तो कह देती कि विचार करके बताउंगी। सवाल से क्यों भागना चाहिए।
  • शहीदी दिहाड़ा भूल लोग बीबी के पीछे लगे: निहंग जत्थेबंदी ने कहा कि बीबी दलेर कौर का मसला इतना बड़ा नहीं है। हम शहीदी दिहाड़ा भूलकर बीबी के पीछे लगे हैं। बिना मतलब से ये मुद्दा बना लिया गया है। बात दो बाटों में अमृत छकने के खिलाफ होनी चाहिए। जात-पात के खिलाफ बोलना चाहिए। निहंगों ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब भी पवित्र स्थान है, इसे भी पवित्र शहर का दर्जा दिया जाना चाहिए। वैसे पंजाब गुरुओं का है, अगर गुजरात सराकर पूरे गुजरात को ड्राई घोषित कर सकती है, तो पंजाब को क्यों नहीं। क्या पंजाब के CM की टांगों में जान नहीं है।
फ्तेहगढ़ साहिब शहीदी सभा में बीबी दलेर कौर के मसले पर बोलते निहंग सिंह।

फ्तेहगढ़ साहिब शहीदी सभा में बीबी दलेर कौर के मसले पर बोलते निहंग सिंह।

कीर्तनी जत्थे की प्रभलीन ने दलेर को लेकर क्या कहा…

  • धमकाने वाले कहां के सिख, क्या बदमाशी करेंगे: कीर्तनी जत्थे की प्रभलीन कौर ने कहा- बीबी दलेर कौर का विरोध होने की घटना का पता चलने पर दिल बहुत दुखी हुआ। पहले ही महिलाएं सिख प्रचारक कम हैं, ऊपर से आप लोग इनको धमका रहे हैं। धमकाने वाले कहां के सिख हैं। अगर आपको उस बहन का प्रचार नहीं अच्छा लगा तो क्या आप बदमाशी करेंगे। कह रहे हैं कि जहां भी प्रचार करेगी वहां पर आकर विरोध करेंगे।
  • मुझे भी कहा था, मुंह पर थप्पड़ मारेंगे: प्रभलीन ने कहा- मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। मुझे भी कहा था कि जहां भी प्रभलीन कौर प्रचार करेगी वहां आकर उसके मुंह पर थप्पड़ मारेंगे। आज मेरी बीबी दलेर कौर के पति से बात हुई। मुझे पता चला कि मेरी बहन अभी भी डिप्रेशन में है। वो मॉर्निंग 6 बजे सो पाई थी। मैंने उनको 9 बजे कॉल की थी, लेकिन बात नहीं हो पाई। मेरा भी जब विवाद हुआ था तो दलेर कौर मेरे साथ खड़ी हुई थी।
  • महिला को धमकाने वाले सिख ही नहीं: प्रभलीन ने कहा- ये किस चीज के सिख हैं जो एक महिला को धमका रहे हैं। सिख को मुगलों की फौज के बीच से बीबिओं को छुड़वाकर लाते थे। मैं बीबी दलेर कौर के एक-एक आंसू का दुख समझ सकती हूं। टांगें खींचने वाले बाहर वाले नहीं हैं, अपने ही धमका रहे हैं। अकेले नगर कीर्तन निकालने या लंगर निकालने से सिखी का प्रचार नहीं होता।
  • नंगी होकर वीडियो डालने वाली हमसे अच्छी हैं: प्रभलीन ने कहा- हमारे से लाख गुना अच्छी तो वो लड़कियां हैं, जो नंगी होकर वीडियो डालती हैं और आप मजा लेने के लिए वहां पर कमेंट करते हैं। ये लोग अपनी कौम के ही हैं। मुझे ये बात बोलने में कोई शर्म नहीं है। कभी आप दलेर कौर की आईब्रो पर कमेंट करते हैं। आपने किसी की आईब्रो से क्या लेना है। मेरे मुंह, दांतों और नाक पर भी कमेंट करते हैं। अब जैसे है तो है, इसमें क्या कर सकते हैं। नाक का ट्रीटमेंट करवाने में 3 लाख लगते हैं, जिनको अच्छा नहीं लगता पैसे दे दें, ट्रीटमेंट करवा लेते हैं।
दलेर कौर के समर्थन में कीर्तनी जत्थे की प्रभलीन कौर ने जारी किया वीडियो।

दलेर कौर के समर्थन में कीर्तनी जत्थे की प्रभलीन कौर ने जारी किया वीडियो।

निहंग रसूलपुर का बीबी दलेर कौर को खुला समर्थन..

  • दलेर कौर के रोने के पीछे कोई तो वजह: निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने कहा कि दलेर कौर के बारे में कुछ गलत कहा तभी वो रो-रोकर अपनी बात कह रही है। बीबी दलेर कौर ने पुरी दुनिया में नाम कमाया है। वह दलेर है और उसके रोने के पीछे कोई तो वजह है। उसने अपना दुखड़ा रोया है। मैं उन निहंगों को कहना चाहता हूं कि जो बीबी दलेर कौर को बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं, वह अपने घर की तरफ देखें।
  • जहां दलेर कौर का दीवान लगेगा मैं खड़ा रहूंगा: निहंग बाबा रसूलपुर ने कहा कि जहां भी बीबी दीवान लगाएगी मैं उसके साथ खड़ा हूंगा। हम वहां पहुंचेंगे। अकाल तख्त के जत्थेदार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। कलगी तोड़े के बहाने लोगों को जात-पात में बांटा जा रहा है। इन्हीं कारणों से तो कई सिख परिवार क्रिश्चियन बन गए।
  • जिनको विरोध का शौक, वह न्यूजीलैंड जाएं: निहंग बाबा रसूलपुर ने कहा- बेटियों के बारे में गंदी बातें करने वालों निहंगों को पीटा जाना चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या विरोध करने वाले दशम पिता के खानदान से हैं, गुरु जी ने कलगी तोड़ा किसी को भी दिया हो, इसमें विवाद क्यों है। जिन लोगों को विरोध करने का ज्यादा शौक है वो जाएं न्यूजीलैंड। वहां क्यों नहीं बोले, जहां नगर कीर्तन का विरोध किया गया।
हरजीत सिंह रसूलपुर ने बीबी दलेर कौर का समर्थन किया।

हरजीत सिंह रसूलपुर ने बीबी दलेर कौर का समर्थन किया।

निहंग सिंह बाबा राजा राज ने किया विरोध

  • दलेर कौर को सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहिए था: निहंग सिंह बाबा राजा राज ने कहा कि शहीदी दिहाड़ों में ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं। बीबी रो-रोकर बता रही हैं कि उनको घेरा गया, उनसे बदसलूकी हुई। ये मसला इतिहास का था। इसमें ये था कि निहंगों ने बाबा जीवन सिंह का इतिहास सुनाने को कहा था। इस विवाद में बीबी दलेर कौर ने जो शब्द बोले वो कहने नहीं चाहिए था। भावुक होकर दलेर कौर ने कई कुछ कह दिया। हालांकि बाबा पंजाब सिंह ने कहा है कि उन्होंने तो उसे बेटी कहकर ही संबोधित किया। 13-13 संस्था वालों के साथ भी विवाद निपट गया है, बीबी दलेर कौर ने उनसे माफी मांग ली है। ये सोशल मीडिया है, यहां चीज तेजी से फैल जाती है। भावुक होकर इस पर कुछ नहीं बोलना चाहिए।
  • बाबा संगत सिंह का चमकौर की गढ़ी में इतिहास है: निहंग बाबा राजा राज ने कहा- बहुत सारे रागी ढाडी बाबा जीवन सिंह और संगत सिंह पर सुनाते हैं। पंथ के बहुत से लेखक हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी तरह से दोनों को दशमेश पिता द्वारा कलगी तोड़ा सौंपने की बात कही गई है। ये विवाद लंबे समय से चल रहा है। 16 नवंबर 2003 में पांच प्यारों के अगुआई में ये निर्णय हुआ था कि कलगी तोड़ा संगत सिंह जी को सौंपा गया था। इसके बाद चमकौर सिंह में बाबा संगत सिंह दीवान हाल लिखा गया। गढ़ी के नीचे को उतरने वाले गेट पर भी बाबा संगत सिंह गेट लिखा है। बाबा जीवन सिंह के बारे में भी ऐसा ही लिखा गया है। इसलिए ये सारा कन्फ्यूजन है। अगर हरजीत सिंह रसूलपुर बीबी दलेर कौर के समर्थन में जाना चाहता है तो जाए। हम उसकी तरह बयान भी नहीं दे सकते। जत्थेदारों को इस मामले में दखल देना चाहिए।
बाबा राजा राज ने किया बीबी दलेर कौर के सोशल मीडिया पर आने का विरोध।

बाबा राजा राज ने किया बीबी दलेर कौर के सोशल मीडिया पर आने का विरोध।

कौन है बीबी दलेर कौर, जिनको लेकर विवाद हो रहा…

******************

दलेर कौर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब की महिला सिख प्रचारक के विरोध का मामला गर्माया:निहंग बोले- धमकी नहीं दी; दलेर ने कहा था- आए दिन नंगी फोटो डालते हो

पंजाब में महिला सिख प्रचारक ढाडी दलेर कौर के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीबी दलेर कौर ने यहां तक कह दिया कि आप जो आए दिन नंगी फोटो डाल देते हो, इतना तुम्हें दलेर कौर को नंगी देखने की इच्छा हो रही है। मैंने फिर भी सब कुछ बर्दाश्त किया (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की महिला सिख प्रचारक का विरोधियों पर गुस्सा फूटा:बोलीं- गुंडे इकट्‌ठे किए, स्टेज पर नहीं जाऊंगी

सिख धर्म का प्रचार कर रहीं जालंधर की बीबी दलेर कौर का विरोधियों पर गुस्सा फूटा है। गुरदासपुर में दीवान (धार्मिक सभा) के दौरान सरेआम उनका विरोध किया गया। इसके बाद धमकी भी दी गई कि वह जहां भी प्रोग्राम करेंगी, उनका विरोध किया जाएगा (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *