मुख्य बातें

शिक्षक के घर आधी रात नकाबपोशों ने की लूट: दरवाजा तोड़कर घुसे, विरोध करने पर चाकू से हमला किया, गहने-मोबाइल लूटकर हुए फरार – Jashpur News

शिक्षक के घर आधी रात नकाबपोशों ने की लूट:  दरवाजा तोड़कर घुसे, विरोध करने पर चाकू से हमला किया, गहने-मोबाइल लूटकर हुए फरार – Jashpur News


जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलैता चौक के करमीटीकरा मोहल्ले में एक शिक्षक के घर लूट की वारदात हुई। यह घटना 26 दिसंबर 2025 की रात करीब 12.00 से 12.30 बजे के बीच हुई।

.

तीन नकाबपोश बदमाश शिक्षक गुलाब सिंह जगत के निजी मकान में पीछे का दरवाजा तोड़कर जबरन घुस आए। घटना के समय शिक्षक गुलाब सिंह जगत, उनकी पत्नी और दो बच्चे घर में मौजूद थे।

परिजनों के विरोध करने पर चाकू से किया हमला

बदमाशों ने घर में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब शिक्षक और उनके परिजनों ने विरोध किया, तो नकाबपोश आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक सहित उनके परिजनों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों का तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराया।

वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार

बदमाश वारदात के दौरान घर से एक मंगलसूत्र, सोने की टॉप्स और एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। शिक्षक गुलाब सिंह जगत की रिपोर्ट पर पत्थलगांव थाना पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लूट में तीन नकाबपोश आरोपी शामिल

पुलिस की प्राथमिक जांच में इस वारदात में तीन नकाबपोश आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों तक जल्द पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की भी मदद लेना शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है और संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी

एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि करमीटीकरा क्षेत्र में एक शिक्षक के घर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर तुरंत अपराध दर्ज कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में तीन नकाबपोश आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। घटना में घायल लोगों का इलाज कराया गया है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम सक्रिय है और डॉग स्क्वॉड तथा साइबर सेल की मदद से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *