मुख्य बातें

हरियाणा में कड़ाके की ठंड: पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; सुबह कोहरे की चेतावनी, दिन में धूप खिलेगी – Narnaul News

हरियाणा में कड़ाके की ठंड:  पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; सुबह कोहरे की चेतावनी, दिन में धूप खिलेगी – Narnaul News


सोनीपत में छाए कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे।

हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज ( 27 दिसंबर को) पूरे प्रदेश के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गहरे कोहरे की संभावना भी जताई गई है। हालांकि दिन के समय धूप निकलने क

.

प्रदेश में सुबह के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है। खासतौर पर जीटी रोड से सटे जिलों में घना कोहरा छाने के कारण ठंड का डबल अटैक महसूस किया जा रहा है। वहीं दक्षिणी हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे लोगों को ज्यादा ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पलवल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

फरीदाबाद में छाई हल्की धुंध के बीच गुजरते लोग

31 दिसंबर तक चलेगा शीतलहर​​​​​​​

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोहरे के साथ-साथ शीत लहर भी चलेगी। जिसके कारण ठंड का असर लोगों को दिन में भी दिखाई देगा। हालांकि शीत लहर की वजह से दिन में कोहरा जल्दी छंट जाएगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष चौ. चरण सिंह के अनुसार, हरियाणा में 31 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 28 से 30 दिसंबर के बीच में ठंड और बढ़ने की संभावना है। लेकिन 31 दिसंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *