मुख्य बातें

जालंधर में शराब तस्करी को लेकर विवाद: दो पक्षों में मारपीट, CCTV वीडियो, पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत – Jalandhar News

जालंधर में शराब तस्करी को लेकर विवाद:  दो पक्षों में मारपीट, CCTV वीडियो, पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत – Jalandhar News

जालंधर के वेस्ट हलके में पड़ते न्यू दशमेश नगर इलाके से मारपीट का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गली में कुछ लोगों के बीच जमकर हाथापाई और अफरा-तफरी देखी जा सकती है। पीड़ित पक्ष ने इलाके में शराब

.

मामले की जानकारी देते हुए साबी ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक महिला और उसका बेटा सरेआम शराब की तस्करी करते हैं। जब साबी के चाचा ने उन्हें गलत काम से रोकने की कोशिश की तो महिला के बेटे लाडी ने उन्हें खाली प्लाट में बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। किसी तरह मौका पाकर साबी के चाचा वहां से जान बचाकर निकल गए। इसके बाद साबी और उसका परिवार महिला से लाडी की शिकायत करने पहुंचा, जहां फिर से दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

पुलिस लेती है हफ्ता

साबी ने आरोप लगाया कि जब उसने पुलिस को बुलाने को कहा तो महिला तैश में आकर कहने लगी की पुलिस खुद उससे हफ्ता लेकर जाती है। वह उसका क्या बिगाड़ेगी। फिलहाल घटना की सूचना दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *