मुख्य बातें

डोटासरा बोले-डबल इंजन की सरकार डबल भ्रष्टाचार कर रही: दोनों हाथ से लूटने का काम कर रहे, जायज काम भी भ्रष्टाचार के बिना नहीं होता – Jaipur News

डोटासरा बोले-डबल इंजन की सरकार डबल भ्रष्टाचार कर रही:  दोनों हाथ से लूटने का काम कर रहे, जायज काम भी भ्रष्टाचार के बिना नहीं होता – Jaipur News


पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो साल से सीएम भजनलाल शर्मा के भाषण सुनो। वो कहते है कि हमने भ्रष्टाचार रोक दिया, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, कांग्रेस ये खा गई, कांग्रेस वो खा गई।

.

तो तुम कर क्या रहे हो। जो खा गए, उसे निकलवाओ तो सही, उनके खिलाफ कार्रवाई तो करो। लेकिन सही बात यह है कि भ्रष्टाचार डबल करने का काम यह डबल इंजन की सरकार कर रही हैं।

आज जो अरावली की परिभाषा इन्होने बदली है, वो खनन माफियाओं के लिए बदली गई हैं। इनकी राष्ट्र के प्रति कोई सोच नहीं है। इन्हें कई सालों बाद सत्ता मिली है, ऐसे में यह दोनों हाथों से लूटने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संबोधित किया।

जायज काम भी भ्रष्टाचार के बिना नहीं होता डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से कोई पूछे कि आप रोज ईमानदारी का भाषण दे रहे हैं। लेकिन उनका एक मंत्री,विधायक ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है। इनका एक ब्यूरोक्रेट ईमानदारी से काम नहीं कर रहा हैं।

आज किसी अधिकारी के पास कोई जाता है तो जायज होने वाला काम भी भ्रष्टाचार के बगैर नहीं होता है, इस तरह के तो इनके हालात बने हुए हैं।

ये लोकतंत्र की बात करते है, लेकिन लोकतंत्र को खुद खत्म कर रहे हैं। इन्हें पंचायत और निकाय चुनाव 9 महीने में कराने थे। लेकिन आज सरकार बनने के दो साल बाद भी इन्होने चुनाव नहीं करवाए।

कांग्रेस विचारधारा के व्यक्ति को ही टिकट मिलेगा कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिकांश विधायक और सांसदों की गैर मौजूदगी को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम इतने आराम पसंद हो गए कि टिकट लेनी है, चुनाव लड़ना है और फिर चले जाना हैं।

फिर दोबारा 5 साल बाद आएंगे, फिर टिकट लेंगे, फिर चले जाएंगे। यह सिलसिला बंद करना पड़ेगा। अब जो कांग्रेस की विचारधारा का व्यक्ति होगा, उसी को टिकट मिलेगा।

वहीं टिकट मिलने के बाद वह व्यक्ति पार्टी के हर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, यह कांग्रेस पार्टी का संगठन देखेगा।

आठ जिलों को नोटिस जारी होंगे पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमने अरावली बचाओ और एसआईआर को लेकर जिलों में कार्यक्रम किए थे। जिन 8 जिलों में यह कार्यक्रम नहीं हुआ। हम उन जिला कांग्रेस कमेटियों को नोटिस देकर पूछेंगे कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी रही कि उनके यहां कार्यक्रम नहीं हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *