खंडवा रोड पर तीसरे दिन भी महाजाम ने लोगों की सांसें अटका दीं। शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जाम। सिमरोल से भेरूघाट तक करीब 7–8 किमी लंबा जाम लग गया, जो रात तक खुल पाया। रोड पर सात ऐसे पॉइंट हैं, जहां से रोज जाम लग रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जब
.
- 8 घंटे तक जाम में फंसे वाहन
- 7–8 किमी लंबी लाइन
- 50 हजार तक पहुंची वाहनों की संख्या
- 7 ब्लैक स्पॉट चिह्नित जहां जाम लग रहा
ट्राला खराब…, सिमरोल से जाम की शुरुआत शनिवार को सिमरोल गांव के पास एक ट्राला खराब होने के बाद जाम लगा। आधे घंटे में दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। ट्राला हटा तो भेरूघाट में गाड़ियां फंस गईं। जिन सात पाॅइंट पर जाम लग रहा है उनमें, कोल्ड स्टोरेज, सिमरोल तहसील चौक, तलाई नाका, भेरूघाट मोड़, पुलिस चौकी की पुलिया व यादव ढाबा क्षेत्र शामिल है।
2 जनवरी तक भारी वाहनों का डायवर्शन जरूरी पुलिस का सुझाव है कि 2 जनवरी तक भारी वाहनों को दिन में रोड से डायवर्ट किया जाना चाहिए। इसके लिए तेजाजी नगर और सनावद रूट का इस्तेमाल किया जाए तो काफी राहत मिल सकती है। जाम लगने वाले सभी पाॅइंट पर 15–20 पुलिसकर्मी, ग्राम रक्षा समिति व एनएचएआई की टीम तैनात करने की तैयारी है।
