मुख्य बातें

हिमाचल का कुकुमसेरी सबसे ठंडा, -4.2 डिग्री पहुंचा तापमान: नए साल से पहले बर्फबारी, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान; निचले इलाकों में घना कोहरा – Shimla News

हिमाचल का कुकुमसेरी सबसे ठंडा, -4.2 डिग्री पहुंचा तापमान:  नए साल से पहले बर्फबारी, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान; निचले इलाकों में घना कोहरा – Shimla News


हिमाचल प्रदेश में नए साल से पहले हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा छा रहा है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नही

.

हालांकि, 30 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और देर रात दृश्यता काफी कम रहने की चेतावनी दी गई है। विशेष रूप से ऊना और बिलासपुर में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नए साल की शुरुआत में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन इसके बाद इसमें फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान में भी आगामी दिनों में गिरावट आने के संकेत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *