![]()
बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल अनंत में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 12.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। यह कार्रवाई चंपा पार्क के समीप स्थित होटल अनंत के कमरा नंबर 202 में की गई। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से यह प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तेजवीर सिंह (34) पुत्र अजमेर सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के रोहतक जिले की तहसील व डाकघर गद्दी खेरी के गांव बहु जमालपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी तेजवीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
Source link
