नगर परिषद कार्यालय में नगरपालिका बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।
अरवल नगर परिषद कार्यालय में नगरपालिका बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद श्रीमती साधना कुमारी ने की।
.
मुख्य पार्षद साधना कुमारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में संचालित जल-नल योजना के तहत मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लाभार्थियों को नए कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बैठक में एक वॉटर पार्क और नगर पार्क के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि निवासियों को बैठने और व्यायाम करने में सुविधा हो। इसके अतिरिक्त, बच्चों की पढ़ाई की सुविधा के लिए नगर क्षेत्र में एक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर अरवल विधानसभा (214) के माननीय विधायक मनोज शर्मा का स्वागत किया गया। नगर अध्यक्षा साधना कुमारी, उपाध्यक्ष जमीला खातून, कार्यपालक पदाधिकारी मोनू कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों और सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक के दौरान नगर परिषद क्षेत्र से संबंधित समसामयिक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर वार्ड पार्षदों के साथ सार्थक चर्चा हुई। पार्षदों ने आगामी योजनाओं में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
