मुख्य बातें

पंचकूला में बुजुर्ग महिला से बाली छीनने वाले स्नैचर गिरफ्तार: 2 घंटे में पकड़े गए, पंजाब व नागपुर के आरोपी, बाली बरामद कर भेजा जेल – Panchkula News

पंचकूला में बुजुर्ग महिला से बाली छीनने वाले स्नैचर गिरफ्तार:  2 घंटे में पकड़े गए, पंजाब व नागपुर के आरोपी, बाली बरामद कर भेजा जेल – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस टीम ने स्नैचिंग की एक गंभीर वारदात का महज दो घंटे में सुलझा दिया। नगर कीर्तन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने वाले तीन शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया।

.

डेराबस्सी निवासी 60 वर्षीय महिला पंचकूला के सेक्टर-4 में अपने भाई के घर आई हुई थी। वह नगर कीर्तन देखने गई थीं। नगर कीर्तन के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर तीन युवकों ने महिला के कानों से सोने की बाली झपट लीं और मौके से फरार हो गए। थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। एसपीओ नरेश, एसपीओ जसवीर एवं सेक्टर-2 पुलिस चौकी टीम जिसमें एएसआई कुलदीप सिंह व मुख्य सिपाही राकेश ने 2 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र व पंजाब के आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंदा निवासी जिला नागपुर, महाराष्ट्र, विक्रमजीत उर्फ बॉबी निवासी अमृतसर, पंजाब तथा वीरू निवासी नागपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी वर्तमान में मनीमाजरा, चंडीगढ़ में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोविंदा के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है, जबकि विक्रमजीत के खिलाफ पूर्व में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज रह चुका है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *