मुख्य बातें

लुधियाना में शादी से पहले युवक का सुसाइड: पहले होटल में दोस्तों संग शराब पार्टी की, फिर पिस्टल से मारी गोली; भाई कनाडा से आया – Jagraon News

लुधियाना में शादी से पहले युवक का सुसाइड:  पहले होटल में दोस्तों संग शराब पार्टी की, फिर पिस्टल से मारी गोली; भाई कनाडा से आया – Jagraon News


मरने वाले युवक कमल की फाइल फोटो।

पंजाब के लुधियाना में युवक ने शादी से पहले लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश होटल के कमरे में मिली। उसकी 16 जनवरी को शादी होने वाली थी।

.

शुरुआती जांच के मुताबिक युवक कमल रायकोट में बरनाला चौक के पास स्थित सिमर होटल में ठहरा हुआ था। जहां सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद वह दोस्तों को घर छोड़कर फिर होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी प्रभारी गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मरने वाले युवक की पहचान कमल निवासी गांव जलाल दीवाल के रूप में हुई है। उसका परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसका छोटा भाई कनाडा में रहता है। बड़े भाई की शादी अटैंड करने वह भी कनाडा से आया हुआ था। कमल के सुसाइड से शादी की खुशियां गम में बदल गई है।

युवक कमल के सुसाइड के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और आसपास के लोग।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • रविवार की रात को दोस्तों के साथ की शराब पार्टी : जानकारी के अनुसार रविवार रात कमल ने रायकोट में अपने कई दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। देर रात वह अपनी कार से दोस्तों को गांव जलाल दीवाल छोड़कर दोबारा रायकोट लौट आया और सिमर होटल के कमरे में ठहर गया। सोमवार तड़के उसने होटल के कमरे में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
  • गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे होटल कर्मचारी : गोली चलने की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने मास्टर की (चाबी) से दरवाजा खोला। अंदर खून से लथपथ कमल का शव पड़ा था। पास में ही पिस्तौल पड़ी थी। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने मामले की सूचना तुरंत रायकोट पुलिस को दी।
  • पुलिस ने डेडबॉडी कब्जे में ली, कमरा सील किया : सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और थाना सिटी प्रभारी गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि घटना वाले कमरे को सील कर दिया गया और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा : डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह ने बताया कि युवक कमल ने सुसाइड क्यों किया, यह अभी क्लियर नहीं हो सका है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिजनों से बातचीत की जा रही है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। परिजनों के बयान और पुलिस की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोस्त बोले- शादी की तारीख तय होने से परेशान था कमल उसके दोस्तों ने बताया कि शादी की तारीख तय होने के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा था। वह अक्सर भावुक हो जाता था और रो पड़ता था। इसके अलावा अपने बढ़ते वजन को लेकर भी वह तनाव में रहता था और इलाज को लेकर दोस्तों से बातचीत करता रहता था।

शादी की खुशियां गम में बदली, कमल की पसंद से हो रही थी खरीदारी जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब मातम पसर गया है। शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, परिवार वाले शादी को लेकर खरीददारी में जुटे हुए थे। सभी इतने खुश थे कि वह हर चीज मृतक से पूछ कर उसकी पसंद का ले रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *