मुख्य बातें

प्रो.संपत की एंट्री से फतेहाबाद INLD में बनी कंट्रोवर्सी: सुनैना बोली-चुनाव कौन कहां से लड़ेगा, पार्टी तय करेगी; बयान रुकवाने की हुई कोशिश – Fatehabad (Haryana) News

प्रो.संपत की एंट्री से फतेहाबाद INLD में बनी कंट्रोवर्सी:  सुनैना बोली-चुनाव कौन कहां से लड़ेगा, पार्टी तय करेगी; बयान रुकवाने की हुई कोशिश – Fatehabad (Haryana) News


पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह की फतेहाबाद की राजनीति में एंट्री ने उनकी खुद की पार्टी में ही हलचल मचा दी है। प्रो.संपत के फतेहाबाद से चुनाव लड़ने की संभावनाओं ने इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को असहज कर दिया है। सुनैना ने मीडिया में एक बया

.

सुनैना ने बयान में कहा कि, चुनाव कौन कहां से लड़ेगा, समय आने पर उसका निर्णय पार्टी करेगी। यह बयान जारी होते ही स्थानीय इनेलो नेताओं में खलबली मच गई। इसके बाद इस बयान को रुकवाने के लिए मीडिया से आग्रह भी किया गया।

बता दें कि, 5 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह ने कांग्रेस छोड़कर इनेलो में घर वापसी कर ली थी। इसके बाद इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया था।

सुनैना चौटाला द्वारा मीडिया में जारी किया गया बयान।

जानिए… क्या है सुनैना चौटाला के बयान के मायने

दरअसल, सुनैना चौटाला ने साल 2024 में फतेहाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ा। वह 9661 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही थी। बेशक वह जीत नहीं पाई। मगर पार्टी के ग्राफ को उठाने के लिए पूरा जोर लगाया। सुनैना पिछले काफी समय से फतेहाबाद में सक्रिय हैं। वह हर महीने गांवों का दौरा करती हैं। साथ ही सुख-दुख में भी शामिल होती है।

ऐसे में प्रो.संपत सिंह के फतेहाबाद से चुनाव लड़ने की संभावनाओं से उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। अगर प्रो.संपत सिंह को फतेहाबाद से मैदान में उतारा गया तो सुनैना के लिए कोई और हलका तलाशना पड़ेगा।

फतेहाबाद हलके में लोगों से मिलते पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह।

फतेहाबाद हलके में लोगों से मिलते पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह।

जानिए… प्रो.संपत सिंह ने क्या कहा था

प्रो.संपत सिंह मूलरूप से भट्‌टू क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहीं से उन्होंने पहला चुनाव लड़ा। इनेलो में वापसी के बाद वह फतेहाबाद हलके के गांवों में जाकर पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं। प्रो.संपत इस प्रयास में है कि सैकड़ों की संख्या में पुराने साथियों को इनेलो ज्वाइन करवाई जाए।

प्रो.संपत ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में फतेहाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं हैं। भावनाओं से ही संभावनाएं बनती है। हालांकि, अभी चुनाव में काफी समय पड़ा है। अभी तो उनका फोकस कार्यकर्ताओं को इनेलो ज्वाइन करवाने पर है।

4 जनवरी को प्रो.संपत सिंह का फतेहाबाद में होगा अभिनंदन

हालांकि, 4 जनवरी को प्रो.संपत सिंह का इनेलो ज्वाइनिंग के बाद फतेहाबाद में अभिनंदन समारोह भी रखा गया है। स्थानीय इनेलो इकाई की ओर से उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा समेत कई नेता भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी पदाधिकारी अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाए हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *