मुख्य बातें

हिमाचल में अगले 96 घंटे बारिश-बर्फबारी: 72 घंटे शीतलहर का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट, ऊंचे पहाड़ों पर स्नोफॉल, पर्यटकों को एडवाइजरी – Shimla News

हिमाचल में अगले 96 घंटे बारिश-बर्फबारी:  72 घंटे शीतलहर का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट, ऊंचे पहाड़ों पर स्नोफॉल, पर्यटकों को एडवाइजरी – Shimla News


शिमला के मॉल रोड पर सैर करते हुए टूरिस्ट।

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल गया है। ज्यादातर भागों में बीती शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। अगले 96 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

.

मौसम विभाग के अनुसार- चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। 31 दिसंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी होने के आसार हैं। खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला और मंडी जिले के ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

एक और दो जनवरी को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। ऊंचे क्षेत्रों में लगातार मौसम खराब रहने से सड़कें बंद होने, यातायात बाधित होने और बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

मनाली के मॉल रोड पर डीजे पर थिरकते हुए टूरिस्ट।

शीतलहर की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में शीतलहर (कोल्ड वेव) की चेतावनी जारी की है। 31 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एक जनवरी को इन चार जिलों के साथ साथ ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में भी कोल्ड वेव चलने का पूर्वानुमान है। दो जनवरी को मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिला में कोल्ड वेव चलेगी।

तापमान में आएगी तेज गिरावट

बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में कमी आने की संभावना है। ठंड बढ़ने से विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पर्यटकों को एडवाइजरी

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल पहुंचे पर्यटकों को मौसम को देखते हुए यात्रा से पहले मौसम और सड़क स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने वाले पर्यटकों से बिना आवश्यक तैयारी और प्रशासनिक अनुमति के यात्रा न करने की अपील की गई है।

किसानों और बागवानों के लिए राहत

वहीं, यह बारिश और बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रदेश के किसान-बागवान ढाई महीने से भी लंबे समय से चला आ रहा ड्राइ स्पेल झेल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *