गुरुग्राम में युवक ने क्लब में डांस करने के लिए महिला पार्टनर के लिए कॉल किया था।
गुरुग्राम में न्यू ईयर पार्टी में डांस के लिए लड़की प्राेवाइड करवाने के नाम पर एमबीए के स्टूडेंट ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक का किडनैप कर लिया। दोनों ने युवक से मारपीट की और उसके बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए। क्राइम ब्रांच सेक्टर 40
.
आरोपियों की पहचान भविष्य (उम्र-20 वर्ष, शिक्षा-MBA LIIT कॉलेज अलवर), निवासी गांव गढ़ी, जिला खेड़तल-तिजारा, राजस्थान और विशाल (उम्र-21 वर्ष, शिक्षा-12वीं), निवासी गांव अमोठ, जिला खेड़तल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई।
आनलाइन नंबर सर्च किया
पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को वह सेक्टर-29 स्थित एक क्लब में बैठा था। इसी दौरान इसने Just Dial वेबसाइट पर उपलब्ध एक नंबर पर कॉल करके 31 दिसंबर की न्यू ईयर पार्टी के लिए डांस पार्टनर (लड़की) की मांग की तो उसी नंबर से इसके पास कॉल आया और बताया गया कि 31 दिसंबर को लड़की उपलब्ध करा दी जाएगी।
गुरुग्राम में लड़की प्रोवाइड करवाने के नाम पर युवक को लूटने के आरोपी युवक।
लड़की दिखाने के बहाने कार में बैठाया
इसके पश्चात 29 दिसंबर 2025 को इसको कॉल कर लड़की देखने के बहाने सुशांत लोक बुलाया गया। यह बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां इसे एक कार खड़ी मिली, जिसमें कर्ण, भविष्य व विशाल नामक तीन युवक मौजूद थे। विशाल चालक सीट पर बैठा हुआ था। कर्ण ने इससे कहा कि लड़की आने वाली है, गाड़ी में बैठ जाओ। यह उनके झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गया।
गाड़ी में किडनैप करके ले गए
कुछ ही देर में विशाल ने गाड़ी चला दी और गाड़ी में बैठे कर्ण व विशाल ने इसे गाड़ी में ही दबोच लिया, इसके साथ मारपीट की, इसका पर्स व मोबाईल फोन छीन लिया तथा फोन के माध्यम से इसके बैंक खाते से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद इसे एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।
इस संबंध में सेक्टर 29 थाने में केस दर्ज किया गया। जिसकी जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस वारदात का मास्टरमाइंड कर्ण है, जिसने Just Dial वेबसाइट पर डांस के लिए लड़की उपलब्ध कराने की फर्जी सर्विस डाल रखी थी।
शिकायतकर्ता द्वारा जिस नंबर पर कॉल किया गया था, वह आरोपी कर्ण का नम्बर ही था। आरोपियों ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लालच में शिकायतकर्ता को लड़की देखने के बहाने बुलाया और अपने एक साथी कर्ण के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले है, आरोपी भविष्य LIIT कॉलेज अलवर से MBA कर रहा है और आरोपी विशाल 12वीं पास करने का बाद कोई काम नही करता। इनका साथी कर्ण गुरुग्राम में रहता है, जिसके कहने पर ये राजस्थान से गुरुग्राम आए थे और वारदात को अंजाम दिया था।
