- Hindi News
- National
- Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance | Mumbai Election 2026 | Shiv Sena (UBT) MNS Coalition
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नए साल पर मुंबई में शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंचे।
दोनों भाइयों ने 24 दिसंबर को शिवसेना-यूबीटी और एमएनएस के बीच गठबंधन का ऐलान किया था। राज ठाकरे ने कहा था कि मुंबई को इस साल मराठी मेयर मिलेगा। उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा था कि भाजपा विरोधी दल भी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले दोनों ने बालासाहेब ठाकरे की स्मृति स्थल पर एक साथ श्रद्धांजलि दी थी। जनवरी 2026 से दोनों मिलकर रैलियां करेंगे।

20 साल बाद हुआ है दोनों की पार्टियों में गठबंधन
उद्धव और राज ठाकरे ने 24 दिसंबर को बृहन मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया। 20 साल बाद दोनों की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है।
इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। पूरी खबर पढ़ें…
