मुख्य बातें

ग्वालियर किले पर 11 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे: नववर्ष के पहले दिन चिड़ियाघर, बैजा ताल और मॉल में भी रही चहल-पहल – Gwalior News

ग्वालियर किले पर 11 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे:  नववर्ष के पहले दिन चिड़ियाघर, बैजा ताल और मॉल में भी रही चहल-पहल – Gwalior News


ग्वालियर किले पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़।

नववर्ष के पहले दिन ग्वालियर के पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। शहर के किले पर 11 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, जबकि चिड़ियाघर, बैजा ताल बोट क्लब और मॉल में भी दिनभर चहल-पहल रही।

.

शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए पर्यटकों ने नववर्ष मनाने के लिए ग्वालियर किले की ओर रुख किया, जिससे वहां जाने वाले सभी मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। सुबह 9 बजे से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा।

गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे और हजारों टिकट बिके। वहीं, बैजा ताल बोट क्लब में एक हजार से अधिक लोगों ने टिकट खरीदे। प्रमुख मॉल में भी पूरे दिन भीड़भाड़ रही। पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

चिड़ियाघर के बाहर लगी लोगों की भीड़।

उरवाई घाटी किला गेट पर दोपहर से जाम

नए साल के पहले दिन शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे अधिक भीड़ ग्वालियर किले पर पहुंची। इसके अलावा ग्वालियर व्यापार मेला, फूलबाग स्थित वन्य प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) और बैजा ताल बोट क्लब पर भी भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर तक किले पर करीब 10 हजार लोग पहुंच चुके थे, जिससे उरवाई घाटी मार्ग पर दोपहर से ही जाम लग गया।

बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहर 3 बजे किले के ऊपर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। लगभग 5 हजार लोगों ने टिकट लेकर ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने खुले मैदान में परिवार सहित पिकनिक मनाई। वहीं, गांधी प्राणी उद्यान में करीब 9 हजार और बैजा ताल बोट क्लब में लगभग 1200 लोगों ने परिवार सहित बोटिंग का आनंद लिया। किले के प्रवेश द्वार पर सैलानियों की लंबी कतारें लगी रहीं।

नए साल पर किले पर विदेशी सैलानी भी पहुंचे

भीड़ को देखते हुए पुलिस को उरवाई गेट की तरफ जाने वाले मार्ग को शब्द प्रताप आश्रम के पास बैरिकेड्स लगाकर चार पहिया वाहन के लिए बंद करना पड़ा। किले पर एएसआई के म्यूजियम में 4200 भारतीय सैलानियों के साथ करीब 100 से ज्यादा विदेशी सैलानी भी पहुंचे। उपनगर ग्वालियर की ओर वाले किले के प्रवेश द्वार पर सैलानियों की लंबी कतार लगी रही।

शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम

नए साल के पहले दिन शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले, जिससे मुख्य मार्गों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। जाम से बचने के प्रयास में कई लोग आरओबी पर उल्टी दिशा से निकलते नजर आए और गांधी रोड से कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम होते हुए सिटी सेंटर की ओर बढ़े। वहीं, फूलबाग पर बन रहे एलिवेटेड रोड के कारण भी यातायात बाधित रहा।

जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच शहर और देहात थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर की रात एक सैकड़ा से अधिक चेकिंग प्वाइंट पर ब्रीथ एनालाइज़र से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की। इसके अलावा सुबह बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *