मुख्य बातें

सोनीपत में 2 स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला: गाली-गलौच के बाद जानलेवा हमला; पुरानी कहासुनी के चलते वार, हॉस्पिटल में एडमिट – Sonipat News

सोनीपत में 2 स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला:  गाली-गलौच के बाद जानलेवा हमला; पुरानी कहासुनी के चलते वार, हॉस्पिटल में एडमिट – Sonipat News


स्टूडेंट को सिविल हॉस्पिटल से रेफर किया गया है

सोनीपत के थाना सदर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक और उसके दोस्त पर कुल्हाड़ी व डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले GH सोनीपत और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कर

.

सोनीपत के खेड़ी दहिया के रहने वाले दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए का छात्र है।उसकी हिमांशु निवासी खेड़ी दहिया, के साथ पहले से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया।

शिव मंदिर चौक पर किया गया हमला

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे दीपांशु अपने दोस्त समशेर, निवासी ककरोई, के साथ गांव शिव मंदिर की ओर जा रहा था। जैसे ही वे शिव मंदिर चौक पर पहुंचे, तभी पीछे से हिमांशु, कृष्ण और उसकी पत्नी मीना ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दीपांशु का कहना है कि पहले भी फरवरी 2025 में भी उनके साथ झगड़ा हुआ था। उस दौरान पंचायती स्तर पर सुलह हो गई थी। लेकिन वह रंजिश रखे होने के कारण दोबारा हमला किया है।

दीपांशु और समशेर का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

कुल्हाड़ी और डंडों से गंभीर चोटें

शिकायत के अनुसार, गालियां देने से मना करने पर कृष्ण ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से दीपांशु के सिर पर वार किया। जब दोस्त समशेर उसे बचाने आया तो उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसके बाद मीना और हिमांशु ने डंडों से दोनों को पीटा।

जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

हमले के दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी और हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। गंभीर चोटों के कारण दोनों युवक मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को GH सोनीपत में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले PGI रोहतक और बाद में FIMS अस्पताल सोनीपत रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरी सूचना पर पुलिस हरकत में आई

1 जनवरी 2026 को GH सोनीपत से पुलिस को डॉक्टर की ओर से सूचना मिली कि दोनों युवक लड़ाई-झगड़े में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही SI अजीत सिंह मय पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे और घायलों की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) प्राप्त की। दीपांशु ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत और MLR के आधार पर पुलिस ने धारा 115(2), 126, 351(3), 110, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया। CCTNS में धारा 115(2) उपलब्ध न होने के कारण मुकदमा धारा 115 BNS में दर्ज किया गया। फिलहाल सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र मामले की जांच में जुटे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *