सर्कल कबड्डी खेलते खिलाड़ी, प्रतीकात्मक फोटो।
कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 19वीं सर्कल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक गुरुद्वारा साहिब, बाजपुर, नैनीताल (उत्तराखंड) में किया जाएगा, जिसमें देश के सभी राज्य टीमें भाग लेंगी। झज्जर के खिलाड़ी भी इस प्रतिय
.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा राज्य की पुरुष एवं महिला कबड्डी टीमों के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल 5 जनवरी 2026 को गांव सुताना (मतलौडा), जिला पानीपत में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का चयन उनकी शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल, खेल समझ एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मेरिट के आधार पर होगी।
सरकार दे रही खिलाड़ियों को सुविधाएं
झज्जर के डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा आज खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए प्रभावी खेल नीतियां लागू की जा रही हैं। खेल नर्सरी, खेल अकादमियां, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आधुनिक स्टेडियम एवं जिम्नेजियम का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
अंतर राष्ट्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मिल रहा पुरस्कार
साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरी, खेल कोटे में भर्ती, छात्रवृत्ति, स्पोर्ट्स किट तथा उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डीसी ने पुरुष एवं महिला कबड्डी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर चयन ट्रायल में भाग लेकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करें।
